Priya Bajaj RAS: दुकानदार की बेटी बनी आरएएस टॉपर, 7वें प्रयास में इस स्ट्रेटेजी से क्रैक की RPSC
Vikrant Sharma RAS Topper Success Story: आरपीएससी ने आरएएस 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने पहली व प्रिया बजाज ने दूसरी रैंक हासिल की। जानिए प्रिया बजाज की सक्सेस स्टोरी।
Priya Bajaj RAS Topper Success Story: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया है।
साल 2023 में आरएएस 2021 के टॉपर विक्रांत शर्मा बने हैं, जो श्रीगंगानगर से हैं। यहीं की प्रिया बजाज ने आरएएस 2021 में दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं, तीसरे स्थान पर पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ के किरणपाल ने कब्जा जमाया है।

आरएएस टॉपर प्रिया बजाज की सक्सेस स्टोरी
बता दें कि आरएएस परीक्षा 2021 में सेकंड रैंक लाने वाली प्रिया बजाज की सक्सेस स्टोरी हर किसी को प्रेरित करने वाली है। ये श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर की रहने वाली हैं। प्रिया बजाज अपने सातवें प्रयास में आरपीएससी टॉपर बनी है।
प्रिया बजाज आरएएस का परिवार
आरएएस अफसर बनी प्रिया बजाज के पिता राजेंद्र कुमार की केसरीसिंहपुर में शटरिंग की दुकान है। प्रिया बजाज ने अपने छठे प्रयास में भी सफलता हासिल की थी। तब इन्हें श्रीगंगानगर में स्पेशल ऑडिटर पद पर नियुक्त किया गया।
शुरुआती प्रयासों में प्री भी पास नहीं
मीडिया से बातचीत में प्रिया बजाज ने बताया कि आरपीएससी की आरएएस परीक्षा के शुरुआती प्रयासों में उससे प्री भी पास नहीं हुई थी। फिर इन्होंने खुद का मूल्यांकन किया और स्ट्रेटेजी में बदलाव किया। बदलाव ये था कि जो कोई भी विषय भी पढ़ा जाए। उसके समस्त पहलुओं की एक ही बार में अच्छे से तैयारी हो। साल 2016 में प्रिया बजाज ने आरएएस में 274वीं रैंक हासिल की थी।
आरएएस टॉपर प्रिया बजाज का इंटरव्यू
प्रिया बजाज ने बताया कि साल 2024 में उन्होंने बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। फिर अफसर बिटिया नाम के एक टीवी धारावाहिक से अफसर बनने की प्रेरणा मिली। पहले प्रिया पीएमटी करके डॉक्टर बनना चाहती थी, मगर परिवार की आर्थिक पीएमटी का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में सिविल सेवा की तैयारी की।












Click it and Unblock the Notifications