दो दिन दौरे पर जयपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

narendra modi news: गुलाबी नगरी जयपुर में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आ रहे है। इस बार साथ आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।

25 जनवरी से 26 जनवरी तक के दो दिन के निर्धारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत सत्कार कर उन्हे गुलाबी नगरी की सैर करवाएंगे।

prime-minister-narendra-modi-and-french-president-emmanuel-macron-will-come-to-jaipur-tomorrow

दो दिन के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद खास इंतजाम किए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तमाम तैयारियों का खुद जायजा ले रहे है।

कल यानी 25 जनवरी को रोड शो का भी आयोजन होना है। लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुलाबी शहर की पहचान सिटी पैलेस जाएंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंतर मंतर और सिटी पैलेस विजिट भी करेंगे। इसके बाद आमेर किला भ्रमण करने जाएंगे। आमेर से लौटते वक्त जयगढ़ किले भी जा सकते हैं।

देर शाम को प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुेल मैक्रों आमेर किले से जयपुर शहर के बेहद खूबसूरत नजारें को निहार सकते है। जयपुर की यह आकर्षक तस्वीर यादों में कैद की जा सकेगी।

पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति जयपुर के अन्य दर्शनीय स्थलों का भी विजिट कर सकते हैं। पहले टूरिस्ट प्लेस विजिट, फिर रोड शो का आयोजन होगा। इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की पूरी टीम विशेष इंतजाम कर रही है।

इस बाद गुलाबी नगरी यानी राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर दौरे पर आ रहे हैं और उनके साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी जयपुर दौरा करेंगे। जयपुर के टूरिस्ट प्लेस विजिट करने के बाद रोड शो प्रस्तावित है। यह रोड शो 25 जनवरी की शाम को त्रिपोलिया गेट से रवाना होगा। इसके बाद बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट तक पहुंचेगा।

सांगानेरी गेट पर रोड के समापन के बाद पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों होटल रामबाग जा सकते हैं। पीएम के दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित नेता भी विशेष तैयारियां कर रहे है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक हो चुकी है।

पीएम मोदी एक महीने में दूसरी बार जयपुर आ रहे हैं। इससे पहले वे तीन दिन तक 5, 6 और 7 जनवरी को जयपुर में हुई डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।

उन दिनों सरकारी कार्यक्रम के दौरे पर होने के कारण पार्टी की ओर से पीएम मोदी का भव्य स्वागत नहीं किया जा सका। इस बार निजी दौरा है। ऐसे में बीजेपी की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामनिवास बाग, सिटी पैलेस तक पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनातगी रहेगी।

सिटी पैलेस से जलमहल होते हुए आमेर किले तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा जवानों और अधिकारियों का पहरा रहेगा। इस वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्युरिस्ट पैलेस यानी जंतर मंतर, सिटी पैलेस और आमेर किले में देशी विदेशी सैलानियों का प्रवेश सुरक्षा के मद्देनजर रोका जाएगा। शहरी क्षेत्र से लेकर आमेर तक का ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+