Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में भगवान सांवलिया सेठ का लक्खी मेले की तैयारियां शुरू, जानिए कब होगा शुरू

Rajasthan Lakhmi Fair of Sanwalia Seth: राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है जहां पर स्थापित भगवान को भक्त सेठ के नाम से पूजते है। प्रदेश से लेकर गुजरात और कई राज्यों के भक्त हर महीने दर्शनों के लिए दौड़े चले आते है।

अब सांवलिया सेठ के तीन दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। भगवान सांवलिया सेठ चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे और इस रथ को श्रद्धालु खींचेंगे।

इस दौरान कवि सम्मेलन, भव्य भजन संध्या एवं हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा सहित मेले में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मेवाड़ क्या मारवाड़ क्या, राजस्थान से लेकर गुजरात तक और देश के हर कोने तक ही नहीं सात समुंदर पार भी प्रख्यात कृष्णधाम सांवलिया सेठ के भक्तों की भारी भीड़ है।

preparations-for-the-lakhmi-fair-of-lord-sanwalia-seth-have-begun-in-chittorgarh-rajasthan

सालभर यहां लाखों भक्त दर्शनों के लिए आते है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि भक्त अपनी आय का यहां पचास फीसदी तक चढ़ावा करते है।

अब सांवलिया मंदिर मण्डल मंडफिया की और से तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला 13 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं भव्य विशाल शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मंदिर मण्डल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे मेले का शुभारंभ होगा।

दोपहर 2 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

इसमें सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, जानी बैरागी, सत्यनारायण सतन, विवेक पारीक, भुवन मोहनी एवं विष्णु सक्सेना सहित विभिन्न कविगण काव्य पाठ करेंगे।

मेला ग्राउंड के मीरा रंगमंच पर भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें तारक मेहता के उल्टा चश्मा के फेम तनमय बकरिया (बागा) एवं हिमांशु बवंडर सहित विभिन्न कविगण प्रस्तुति देंगे।

यह कार्यक्रम रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास स्टेज पर होगा। रात्रि 9 बजे से भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच एवं गोवर्धन रंगमंच स्टेज पर आयोजित होगा।

इसी प्रकार मेले के मुख्य दिवस 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल रथयात्रा मंदिर परिसर से रवाना होगी, जो सांवलिया सरोवर पर जाएंगे। भगवान को चांदी के रथ पर बिराजमान कर नगर भ्रमण होगा। वहीं श्रद्धालु इस रथ को खींचेंगे।

भगवान के चांदी के रथ में बिराजमान कर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की अलग-अलग झांकियां होगी, जो आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

रात 8 बजे शोभायात्रा के समापन पर भव्य आतिशबाजी होगी। रात्रि 9 बजे भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच गोवर्धन रंगमंच पर होगा।

कार्यक्रम में राज पारीक, छोटू सिंह रावणा एवं सवाई भाट द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, अलग-अलग मंच पर पूजा नाथानी, सुरभि चतुर्वेदी एवं भगवत सुथार मय दल अपनी परिस्थितियों देंगे।

सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा समापन
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 15 सितंबर को समापन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद दिव्यांग जन को मोटर राइजल्ड व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। भव्य रंगारंग आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+