ICICI Bank Fraud: इस बैंक मैनेजर ने कर डाला 2 करोड़ का गबन, ग्राहकों की FD से यूं निकाले पैसे
ICICI Bank Fraud: निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई की राजस्थान स्थित एक शाखा में दो करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। गबन बैंक मैनेजर प्रशांत काबरा ने किया है।
पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि ICICI Bank मैनेजर प्रशांत काबरा ने ग्राहकों की एफडी में से रुपए निकाल लिए।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद पुलिस थाना अधिकारी पेशावर खान के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के धरियावद शाखा प्रबंधक प्रशांत काबरा पर खाताधारकों की एफडी पर फर्जी तरीके से लोन उठाकर 2 करोड रुपए का गबन का आरोप है।
आईसीआईसीआई बैंक के बांसवाड़ा के हैड मनोज बैरागी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रशांत काबरा को हिरासत में पूछताछ की है। पुलिस के सामने उसने अपने अपराध को कबूल लिया।
उधर, प्रतापगढ़ जिले के एसपी अमित कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक गबन के पूरे की जांच के लिए विशेष टीम को नियुक्त किया है। पुलिस अब दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस तरह उसने यह गबन किया।
पुलिस की विशेष टीम में प्रतापगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, थाना अधिकारी पेशावर खान और साइबर सेल की टीम काम करेगी। पूरे मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गबन की राशि बैंक मैनेजर ने किन लोगों तक पहुंचाई।












Click it and Unblock the Notifications