गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को वीरता-सेवा पदक, जानिए किस विभाग को मिले कितने पुरस्कार?

Republic Day Awarded Medals: गणतंत्र दिवस 2024 के लिए वीरता पदक, सेवा पदक, पुरस्कारों और सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Republic Day Awarded Medals

गणतंत्र दिवस पर कुल 277 वीरता पदक दिए जाएंगे। 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।

इसके अलावा शेष कर्मी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से शामिल हैं। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं।

सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के दो हेड कांस्टेबल स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई और स्वर्गीय शिशु पाल सिंह को इस गणतंत्र दिवस पर मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम देश को संबोधित करेंगीं। इसके साथ ही दिल्ली समेत एनसीआर में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों में नाका चेकिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+