दादा के 90 लाख रुपए चुराकर मनाली में मौज करती रही पोती पूजा चौधरी, 1 लाख खाटूश्यामजी मंदिर में भी चढ़ाए
राजस्थान के भीलवाड़ा के गांव हरनी में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पोती ने दादा के 90 लाख रुपए चुरा लिए और फिर कूल्लू-मनाली घूमने निकल गई।
90 लाख रुपए चुराने की आरोपी पोती को भीलवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ लिया और उससे 82 लाख रुपए बरामद किए हैं। 90 लाख रुपए के बाद आरोपी युवती ने एक लाख रुपए खाटूश्यामजी मंदिर में चढ़ाए और फिर उसने डेढ़ लाख रुपए में सेकंड हैंड कार खरीदकर उससे एंजॉय करने चली गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव हरनी के बकसू जाट ने भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उसने बीते दिनों जमीन बेचे थी, जिसके बदले मिले 90 लाख रुपए उसने एक मकान के लॉकर में रख दिए थे। कुछ दिन पहले लॉकर से रुपए गायब मिले।
भीलवाड़ा पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि बकसू जाट के पड़ोस में रहने वाली युवती पूजा चौधरी रिश्ते में उनकी पोती लगती है। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी।
पुलिस ने संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, मगर फिर गहन जांच के दौरान उसने सच उगल दिया।
पुलिस के अनुसार पूजा चौधरी ने पूछताछ में बताया कि उसने रात को सोई हुई दादी की कनकती से लॉकर की चाबी निकाल कर लॉकर से 90 लाख रुपए चुरा लिए थे। चोरी के रुपए हंस राज जाट के घर छुपा दिए थे। फिर खाटूश्यामजी मंदिर जाकर आई। वहां मंदिर के दान पात्र में एक लाख रुपए चढ़ाए। फिर डेढ़ लाख रुपए में कार खरीदी और उससे मनाली घूमकर आई।
90 लाख की चोरी के मामले में पूजा चौधरी का साथ भीलवाड़ा के सुरेश जाट और नारायण जाट ने भी दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications