Lok Sabha Election: झुंझुनूं लोकसभा सीट पर भाजपा के साथ हो सकता है बड़ा खेला...!
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी रण की बिसात बिछ चुकी है। 25 सीटों में से अधिकांश सीटों पर भाजपा-कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
झुंझुनूं में भी सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। भाजपा ने जहां शुभकरण चौधरी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस से बृजेंद्र ओला सामने खड़े है।

भाजपा ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को झुंझुनू लोकसभा से मैदान में उतारा है। देर रात आई सूची में झुंझुनू से शुभकरण चौधरी के नाम की घोषणा की गई है।
आपकों बता दे कि झुंझुनूं लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां पहली बार भाजपा के सांसद ने जीतकर खाता खोला था और कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी कर भगवा लहराया था।
अब एक बार फिर से इस सीट पर मुकाबला रौचक हो गया है। जहां कांग्रेस से दिग्गज नेता बृजेंद्र ओला मैदान में है तो वहीं भाजपा ने वर्तमान सांसद नरेंद्र कुमार का टिकट काट कर शुभकरण चौधरी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद भाजपा के शुभकरण चौधरी के सामने कई चुनौतियां खड़ी होती नजर आ रही है।
शुभकरण चौधरी अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से उदयपुरवाटी से प्रत्याशी थे, कांग्रेस से भगवान राम सैनी से 416 वोटो से हार गए थे, लेकिन भाजपा ने फिर से शुभकरण चौधरी पर विश्वास दिखाया है।
कांग्रेस झुंझुनू लोकसभा से पहले ही प्रत्याशी मैदान में उतर चुकी है, कांग्रेस से वर्तमान झुंझुनू से विधायक बृजेंद्र ओला को मैदान में उतारा है अब भाजपा के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस से बृजेंद्र ओला के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
नरेंद्र कुमार को विधानसभा चुनाव में मंडावा से टिकट दिया था सांसद नरेंद्र कुमार मंडावा से चुनाव हार गए थे इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनका टिकट काटा जाएगा, शुभकरण चौधरी 2013 में उदयपुरवाटी से विधायक रह चुके हैं, राजेंद्र गुढां को चुनाव हराकर उदयपुरवाटी से विधायक बने थे, इसके बाद शुभकरण चौधरी को भाजपा ने फिर से 2018 में टिकट दिया था।
लेकिन वह 2018 में बसपा से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह से चुनाव हार गए थे, इसके बाद पार्टी ने फिर से 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उदयपुरवाटी से ही शुभकरण चौधरी को मैदान में उतारा।
झुन्झनू लोकसभा सीट पहली बार भाजपा को 2014 में जीत हासिल हुई थी, इस सीट पर कांग्रेस का हमेशा दबदबा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications