Rajasthan News: भीलवाड़ा में किसानों पर क्यों बरपा पुलिस का कहर ? पुलिस के लाठीचार्ज की बड़ी वजह
Rajasthan Letest News: राजस्थान के भीलवाड़ा में आज किसानों को प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। पुलिस ने किसानों पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट में सब्जियां रखकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के बरपे कहर के बाद अफरातफरी मच गई। दरअसल शहर में गुरुवार को भारी ट्रैफिक जाम के कारण सब्जी मंडी बंद रही, जिससे किसान नाराज हो गए और प्रदर्शन करने के लिए सब्जियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से मंडी बंद करने को लेकर सवाल पूछे गए। देखते ही देखते किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया। किसान सब्जी गाड़ियों से सब्जियां निकानकर कलेक्ट्रेट में रखने लगे। यह नजारा देख पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया।
आपकों बता दे भीलवाड़ा शहर के अजमेर तिराहे पर लगने वाली अस्थाई सब्जी मंडी को हटाने के लिए आज एसडीएम आह्वाद निवर्ति सोमनाथ के नेतृत्व में जाप्ता पहुंचा। वहां जुटे लोगों को हटाने के लिए समझाइस की जा रही थी कि इस बीच वहां से कुछ किसान अपने वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
राजस्थान न्यूज: भीलवाड़ा ने पुलिस ने बरसाई लाठियां ? pic.twitter.com/QIlPEO3mxN
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) May 16, 2024
किसान दुर्गेश खटीक ने कहा कि प्रशासन ने बिना सूचना दिए आज अचानक मंडी में कामकाज करने से रोका। कलेक्ट्रेट पर हमने धरना दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर हमको वहां से भगाने का प्रयास किया।
पुलिस के लाठीचार्ज में तीन लोग घायल हो गए। आज जो हमारी सब्जी का नुकसान हुआ, उसके लिए पूरा तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। हमारी मंडी नहीं हटाने की मांग है. इस मांग प्रशासन ने नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications