Jaipur News: इस बयान से जयपुर में हुआ हंगामा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन,पुलिस का लाठीचार्ज
Jaipur News: भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के संविधान को लेकर दिए बयान को लेकर बवाल हो गया। राजस्थान में आज एनएसयूआई ने उग्र प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

दरअसल बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान के खिलाफ में NSUI राजस्थान ने बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद का पुतला भी जलाया गया। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर के दफ्तर की ओर बढ़ने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान के ख़िलाफ़ में NSUI राजस्थान द्वारा भाजपा सांसद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।जिस पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज घोर निंदनीय है । इस लाठीचार्ज में NSUI के कई कार्यकर्ता चोटिल हुए ।
— VINOD JAKHAR (@VinodJakharIN) March 13, 2024
BJP और RSS की मानसिकता हमेशा संविधान विरोधी… pic.twitter.com/7SVk2bk12N
इसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ दिया।
पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्च के दौरान कुछ छात्रों को चोट भी आई है। गौरतलब है कि एनएसयूआई ने शहीद स्मारक से भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालने का आह्वान किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिलने के बाद शहीद स्मारक पर प्रदर्शन और ज्ञापन देना तय हुआ था।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की मानसिकता हमेशा संविधान विरोधी रही है। ये नहीं चाहते कि छात्रों, युवाओं और महिलाओं को समान अधिकार मिले।
विनोद जाखड़ बोले की एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस का लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लाठीचार्ज में एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।
जाखड़ ने कहा कि BJP और RSS की मानसिकता हमेशा संविधान विरोधी रही है, ये नहीं चाहते छात्रों, युवाओं और महिलाओं को समान अधिकार मिले।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं,छात्रों के इस प्रदर्शन के दौरान शहीद स्मारक पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई युवाओं को हिरासत में भी लिया है।












Click it and Unblock the Notifications