PM vs CM: गहलोत का आरोप-संबोधन से नाम हटाया, मोदी बोले-पैर में चोट की वजह से Sikar नहीं आए सीएम

PM Narendra Modi Rajasthan: राजस्‍थान के सीकर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत नहीं पहुंचे। जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए मोदी बोले कि गहलोत पैर की चोट की वजह से नहीं आए।

Narendra Modi vs Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान के सीकर में हैं। पीएम मोदी की सीकर में सीएम अशोक गहलोत शामिल नहीं हुए हैं। वजह सीएम की पैर की चोट बताई जा रही है। इसका जिक्र खुद पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया है।

PM Modi Sikar

सीकर सभा को सम्‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पैरों में तकलीफ है। आज वे इस कार्यक्रम में भी आने वाले थे, मगर स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से नहीं आ पाए। मैं उनके उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं।

Recommended Video

    PM vs CM: गहलोत का आरोप-संबोधन से नाम हटाया, मोदी बोले-पैर में चोट की वजह से Sikar नहीं आए सीएम

    इधर, पीएम मोदी के सीकर दौरे से पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कार्यक्रम से उनका नाम हटाने का आरोप लगाया। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि 'माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। लेकिन आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा। अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।'

    सीएम गहलोत के ट्वीट जवाब में पीएमओ की ओर से लिखा गया कि 'प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है। लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री की पूर्व के दौरे में आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा भी बढ़ाई है। आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है। विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम शामिल है। चोटिल होने के कारण कोई शारीरिक परेशानी ना हो, तो आपकी उपस्थिति को महत्व दिया जाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+