Modi In Rajasthan: करौली में जमकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 4 जून को 400 पार का कर दिया दावा

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लोकसभा चुनाव में 400 पार के सपने को हर हाल में हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। राजस्थान में लगातार पीएम मोदी जनसभाओं से लेकर रोड शो भी कर रहे है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के करौली में जमकर गरजे और मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे करौली बता रहा है कि 4 जून को 400 पार जरूर होगा।

pm-narendra-modi-roared-in-karauli-rajasthan-said-that-there-will-be-400-on-june-4-its-visible-pi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करौली दौरे पर रहे जहां उन्होंने करौली धौलपुर से भाजपा प्रत्याशी हिंदू देवी जाटव के समर्थन में विजय शंखनाद रैली जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस को परिवारवाद के साथ भ्रष्टाचार की पार्टी बताया।

पीएम नरेंद्र मोदी की सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अगवानी की और पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर और राम राम करते हुए जनसभा को सम्बोधित करते हुए शुरू किया।

पीएम ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जंयती के अवसर पर उनकों नमन किया। पीएम मोदी ने करीब 31 मिनट तक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की करौली और धौलपुर की धरती भक्ती और शक्ति की है। यहां की रज को सिर पर धारण करते है।

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को क्या परिणाम होगा वो आज स्पष्ट दिख रहा है। करौली बता रहा है 4 जून को 400 पार होगा। और पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

2024 का लोकसभा चुनाव में कौन सासंद बनेगा, यह यहां की जनता ने बता दिया है। यह चुनाव विकसित भारत को ऊर्जा देना का चुनाव है।

पिछले 10 वर्षो में भाजपा ने वो रास्ता निकाले जिन रास्तों से कांग्रेस ने हाथ जोड़ दिए, कांग्रेस ने किसानों ने उनके हाल पर छोडा लेकिन भाजपा निरंतर किसानों को सफल बनाने का प्रयास कर रही है ।

उन्होंने कहा की किसान सम्मान निधि योजना के तहत करौली धौलपुर के सवा तीन लाख किसानों को खाते मे सवा सात सौ करोड़ रूपये भेजे गये है।

मुझे याद है तब राजस्थान में मुख्यमंत्री भैंरोसिंह थे, तब वह गुजरात आए और नर्वदा से पानी दिया जब मुख्यमंत्री भैरोसिंह ने कहा की पानी देना बड़ी बात है। राजस्थान हरदम पानी की समस्या से जुझता रहा है लेकिन कांग्रेस ने इसमें भी भ्रष्टाचार किया।

राजस्थान के हर घर में पानी पहुचेगा यह मोदी की गांरटी है। आप जानते है मोदी आराम और मौज के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करता है, क्योंकि लक्ष्य बड़े है और वो मेरे देशवासियों से जुड़े है।

कांग्रेस पर पलवाटर करते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं के नौकरी के अवसर में भी लूट के रास्ते निकाले लेकिन आपकों विधानसभा चुनाव के समय गांरटी दी थी की भाजपा की सरकार आते ही पेपर माफिया जेल में होंगे।

मोदी की गांरटी पूरी हुई की नहीं आज देश में लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों पर कटाक्ष करते हुए कहां की कान खोलकर सुन ले जो भी मोदी को धमकी देता है उन सब भष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा यह मोदी कि गांरटी है।

पीएम मोदी ने कहा की करौली मदनमोहनजी की नगरी है। यहां रामनवमी की यात्रा पर पत्थर बरसाए गए। धौलपुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर भेजे।

कांग्रेस का यह पाप माफी लायक है क्या, ऐसे पाप को माफ किया जा सकता है क्या ? इनकों सजा मिलनी चाहिए की नहीं । इसलिए 19 अप्रैल को फूल पर बटन दबाओं जिससे इनकों पापों की सजा मिले।

पीएम ने कहा की सेना के शौर्य का कांग्रेस के शहजादे हिसाब मांगते है। यह विदेश मे जाकर कश्मीर का अलाप बखते है। राजस्थान में आकर 370 का अलाप बखते है। जबकी राजस्थान का इससे क्या लेना देना ? राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता हैं ? और अगर पूछना ही तो कांग्रेसियों यह जाकर राजस्थान के वीरों के घर जाकर पूछों, अनेक वीरों ने कश्मीर में जाकर शहादत दी।

पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी इंदूदेवी जाटव के समर्थन मे कहा की इंदु देवी के पास संसदीय क्षेत्र के पांच कामों की पहचान है। भाजपा ने करौली के विकास को आगे बढ़ाया है। इंदु विकास को और आगे बढाएगी, पीएम ने कहा की 19 अप्रैल को पहले मतदान करे फिर जलपान करे, इस बार मतदान का रिकॉर्ड तोड़ना है। हमें हर पोलिंग बूथ जितना है।

पीएम ने अंत मे कहा की सभा में आए सभी लोगों को जिम्मेदारी देता की सभी को घर घर जाना है और कहना है की मोदी ने प्रणाम भेजा है। घर घर जाकर मोदी का यह संदेश भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+