Rajasthan: गुर्जर समाज के लोकदेवता देवनारायण जन्मोत्‍सव में आएंगे PM Modi, जानिए सियासी मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में देवनारायण जन्म महोत्सव में शिरकत करने आएंगे। प्रस्‍तावित विधानसभा चुनाव 2023 के चलते PM Modi Rajasthan Visit के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 Devnarayan Temple Malaseri birthday

Prime Minister Narendra Modi Rajasthan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी 2023 को राजस्‍थान आएंगे। वे राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद के गांव मालासेरी में गुर्जर समाज के लोकदेवता भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्योत्सव में शामिल होंगे। पीएम मोदी के राजस्‍थान दौरे को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता की गई है। तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पीएम मोदी का तीन माह में राजस्‍थान का तीसरा दौरा

पीएम मोदी का तीन माह में राजस्‍थान का तीसरा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महज तीन माह में राजस्‍थान का यह तीसरा दौरा है। पीएम मालासेरी से पहले मानगढ़ बांसवाड़ा व सिरोही में आए थे। इसी साल के अंत तक राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 भी प्रस्‍तावित हैं। राजस्‍थान भाजपा इस बार अपनी सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। वहीं, कांग्रेस के लिए सरकार में लगातार वापसी की चुनौती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्‍थान दौरों के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी मिशन-2023

भारतीय जनता पार्टी मिशन-2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 203 को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्‍य पार्टियां सोशल इंजीनियरिंग में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी मिशन-2023 को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा के जयपुर स्थित प्रदेश मुख्‍यालय के बाहर पोस्‍टर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भी एंट्री हुई है। भाजपा पीएम मोदी के राजस्‍थान दौरे का पूरा लाभ देने की कोशिश करेगी।

 राजस्‍थान के 15 जिलों की 40 सीटों पर गुर्जरों का प्रभाव

राजस्‍थान के 15 जिलों की 40 सीटों पर गुर्जरों का प्रभाव

राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान किसी से छुपी हुई नहीं है। सचिन पायलट गुर्जर व अशोक गहलोत माली समाज से आते हैं। राजस्‍थान के भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद, धौलपुर, कोटा, चितौड़गढ़, टोंक, करौली, दौसा व सवाई माधोपुर में गुर्जर बाहुल्‍य है। प्रदेश की 15 जिलों की 40 सीटों पर गुर्जर समाज का प्रभाव है।

राजस्‍थान में 21 लाख गुर्जर मतदाता

राजस्‍थान में 21 लाख गुर्जर मतदाता

राजस्‍थान में गुर्जर समाज के करीब 21 लाख मतदाता हैं। भगवान देवनारायण गुर्जर समाज के लोक देवता हैं। भगवान देवनारायण मंदिर मालोसरी आंसीद भीलवाड़ा के कारण यह स्‍थान गुर्जरों की आस्‍था का केंद्र है। यहीं पर पीएम मोदी आ रहे हैं। आसींद में भगवान देवनारायण के पिता सवाईभोज मंदिर और कुछ किमी दूर भगवान देवनारायण की जन्‍मस्‍थली मालासेरी डूंगरी पर मंदिर बना है।

पीएम मोदी के राजस्‍थान दौरे के राजनीतिक मायने

पीएम मोदी के राजस्‍थान दौरे के राजनीतिक मायने

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने 9 गुर्जर प्रत्‍याशियों को टिकट दिया था। सभी हार गए थे। वर्तमान में राजस्‍थान में गुर्जरों के 8 विधायक हैं, जो कांग्रेस से हैं। ऐसे में भाजपा पीएम मोदी के राजस्‍थान दौरे के बहाने गुर्जरों मतदाताओं को विधानसभा चुनाव 2023 में साधने की कोशिश करेगी। हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रभारी राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुणसिंह कहते हैं कि पीएम मोदी की मालासेरी यात्रा राजनीतिक नहीं है। पीएम मोदी बस भगवान देवनारायण के दर्शन करने आ रहे हैं।

 सचिन पायलट भी आएंगे?

सचिन पायलट भी आएंगे?

राजस्‍थान पत्रिका में छपी खबर के अनुसार मालासेरी देवनारायण मंदिर के मुख्‍य पुजारी हेमराज पोसवाल कहते हैं कि भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्योत्सव में पीएम मोदी को बुलाने का निर्णय मंदिर ट्रस्‍ट ने किया है। देवनारायण मंदिर सर्व समाज का है। राजस्‍थान राज्‍यपाल कलराज मिश्र को भी न्‍यौता भेजा गया है। खबर है कि सीएम अशोक गहलोत को न्‍यौता नहीं भेजा गया। अब देखने वाली बात यह है कि क्‍या सचिन पायलट इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+