PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी वाराणसी से राजस्‍थान के भी 57 लाख किसानों को देंगे सबसे बड़ी सौगात

PM Modi Varanasi News: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी से देशभर 9.3 करोड़ के किसानों को किसान सम्‍मान निधि की 20 करोड़ की सौगात देंगे। इससे राजस्‍थान के भी 57 लाख किसानों को फायदा होगा।

मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 20,000 करोड़ रुपए की 17वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को सर्टिफिकेट देंगे। वाराणसी दौर पर पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले 28 फरवरी को केंद्र सरकार ने किसान सम्‍मान निधि की 16वीं किश्‍त जारी की थी। पीएम की घोषणा के साथ ही देशभर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में DBT के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में देशभर के 2.5 करोड़ से अधिक किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

वाराणसी पीएम मोदी कार्यक्रम

-पीएम मोदी शाम में करीब चार बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे।
-वह शाम करीब 5 बजे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे।
-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्‍त जारी करेंगे। 9.26 करोड़ किसानों के खाते में जाएंगे पैसे।
-वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी 21 किसानों से भी मिलेंगे। उनसे खेती पर चर्चा करेंगे।
-पीएम मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।
-प्रधानमंत्री करीब 25 मिनट तक मंदिर के अंदर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+