PM Modi in Sikar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर से देशभर के किसानों के खातों में भेजे 18 हजार करोड़ रुपए

PM Narendra Modi Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्‍थान में हैं। आज सीकर के दौरे हैं।

PM Modi in Sikar Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 जुलाई 2023 को राजस्‍थान के सीकर में हैं। पीएम मोदी ने सीकर दौरे पर देश-प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर जिला मुख्‍यालय पर आयोजित जनसभा से करीब 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्र' राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि' किस्त भी जारी की है।

PM Modi Sikar Visit

इसके अलावा राजस्‍थान में 12 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। पीएम मोदी जयपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्‍टर के जरिए सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीकर पहुंचे और दोपहर पौने दो बजे जयपुर एयरपोर्ट से राजकोट के लिए उड़ान भरेंगे।

सीकर जनसभा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के किसानों को पीएम किसान समृद्धि के तहत 18,000 करोड़ रुपये मिले हैं। आज देश में 1,25,000 पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) केंद्र शुरू हो गए हैं। ब्लॉक और गांव स्तर पर पीएमकेएसवाई केंद्रों से किसानों को फायदा होगा। किसानों के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) भी शुरू हो गया है। नई यूरिया गोल्ड की शुरुआत की गई है। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों को मेडिकल कॉलेज और एकलव्य मॉडल स्कूल भी मिले हैं।

सीकर को खाटूश्‍याम बाबा और वीरों की धरती बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के किसानों की ताकत, किसानों की मेहनत मिट्टी से सोना उगाती है। इसलिए हमारी सरकार देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आज आजादी के इतने दशकों के बाद एक ऐसी सरकार सत्ता में आई है, जो किसान के दुख-दर्द को समझती है, किसान की चिंता को समझती है, इसीलिए पिछले 9 वर्षों में लगातार किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में इसी साल विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी का राजस्‍थान में बीते डेढ़ साल में यह नौवां दौरा है। प्रदेशभर में आठ सभाएं कर चुके हैं। अब शेखवाटी को साधने आए हैं।

बता दें कि शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं में विधानसभा की 21 सीटें हैं, जिनमें से 17 पर कांग्रेस है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सीटों के लिहाज से शेखावाटी में बड़ा नुकसान हुआ था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+