PM Modi Rajasthan Visit : लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार का शंखनाद करने पीएम मोदी 14 को टोंक आएंगे

Tonk News टोंक। लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार होती नजर आ रही है। राजस्थान में भी मिशन 25 को लेकर भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की हार के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में वापसी के इरादे से राजस्थान के चुनाव मैदान में उतरेगी।

PM Modi to launch Rajasthan BJP Election campaign from Tonk on 14 February

राजस्थान में भाजपा का लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के शंखनाक टोंक जिले से होगा। टोंक से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (PCC Chief) व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट विधायक हैं। यहां से पायलट ने विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा के दिग्गज नेता युनूस खान को हराया था।

मुस्लिम बाहुल्य टोंक से आम चुनाव 2019 के प्रचार का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे। पीएम मोदी (PM Modi In tonk) की टोंक में 14 फरवरी को जनसभा होगी। रविवार को टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के कार्यालय में प्रवास प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मदन दिलावर ने तैयाारी बैठक ली, जिसमें भाजपाइयों को जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

क्या है मिशन 25 (Mission 25 in Rajasthan)

मिशन 25 मतलब राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें। पिछले बार की तरह इस बार भी भाजपा लोकसभा चुनाव में Rajasthan Congress का सभी 25 सीटों पर सफाया करना चाहती है, मगर राह आसान नहीं है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश में मोदी लहर चली थी तब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में 163 सीटें लेकर भाजपा सत्ता में आई और फिर लोकसभा चुनाव 2014 में प्रचण्ड बहुमत हासिल कर राजस्थान की सभी 25 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार BJP राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 73 सीटों पर ही ​सिमट गई और वहीं रामगढ़ सीट जीतने के साथ ही कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा छू लिया। ऐसे में भाजपा के मिशन 25 का ख्वाब पूरा होने में कांग्रेस के कड़ी टक्कर मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+