Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: PM मोदी ने पुष्‍कर दौरे से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए BJP को क्‍या संदेश दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2023 को राजस्‍थान के अजमेर स्थित पुष्‍कर में भगवान ब्रह्मा मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल के जश्न की शुरुआत की।

PM Modis visit to Pushkar

चुनावी राज्‍य राजस्‍थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। पीएम मोदी का ताजा दौरा 31 मई 2023 को राजस्‍थान के अजमेर के पुष्‍कर में हुआ है। यहां स्थित दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के जश्‍न की शुरुआत की।

पीएम मोदी का पुष्‍कर दौरा राजस्‍थान भाजपा के लिए एक संदेश था, क्‍योंकि इसमें पार्टी की दिग्‍गज नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को दी गई प्रमुखता के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। रैली में मंच पर वसुंधरा राजे पीएम नरेंद्र मोदी के बगल में बैठीं थी। दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिभावन भी किया और उनके बीच खूब बातचीत भी हुई।

दरअसल, राजे की आलोचना करने वाले अक्‍सर कहते हैं कि वे पीएम नरेंद्र मोदी को अपना नेता नहीं मानती। आलोचकों का मुंह तब भी बंद हो गया जब पुष्‍कर में पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने एक दिन पहले खुद वसुंधरा राजे पहुंची थीं।

PM Modis visit to Pushkar

राजस्‍थान की सियासी नब्‍ज को जानने वालों का कहना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मिली हार के बाद भाजपा आलाकमान ने नए नेतृत्व पर बहुत अधिक निर्भर रहने की अपनी रणनीति बदल दी होगी। यहां तक कि राजे को राजस्‍थान के भाजपा नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर भाजपा के चुनाव अभियान नेतृत्व करने के लिए भी कहा जा सकता है।

एक वजह ये भी है कि 70 वर्षीय वसुंधरा राजे राजस्‍थान में भाजपा की करिश्‍माई नेता हैं। ये राजस्‍थान की इकलौती ऐसी महिला नेता हैं, जिनके समर्थक बड़ी संख्‍या में हैं। राजे दो बार राजस्‍थान की सीएम रह चुकी हैं। क्‍या राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी भाजपा उनको सीएम फेस बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी?

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा ने 163 सीट हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा के लिए दस साल 2023 में भी उतनी सीटें हासिल करना चुनौती रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजे के विरोधियों का तो यहां तक कहना है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति पर काम करने के लिए अभी तक आलाकमान ने राजे को जगह नहीं दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+