Modi Cabinet Ministers List: मोदी सरकार 2024 में राजस्थान के इन सांसदों को मंत्री बनाने की इनसाइड स्टोरी
PM Modi Cabinet Ministers From rajasthan: नरेंद्र मोदी सरकार 2024 में राजस्थान से चार भाजपा सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित मंत्रियों की सूची में राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी व भूपेंद्र यादव का नाम शामिल है।
9 जून को 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इनके साथ ही जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है।

राजस्थान सांसदों को मंत्री बनाने की वजह
राजस्थान सांसदों को मोदी सरकार 2024 में मंत्री बनाए जाने में जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चारों संभावित मंत्री अलग-अलग जातियों से हैं। इनमें राजपूत, जाट, दलित व यादव जाति शामिल है।
सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण चेहरा संभवतया इसलिए शामिल नहीं किया गया कि इस जाति से राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद जोधपुर
राजस्थान में जयपुर के बाद जोधपुर दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार जीते हैं। साल 2014 में चंद्रेश कुमारी कटोच, साल 2019 में वैभव गहलोत व साल 2024 में करण सिंह उचियारड़ा को हराया है। राजपूत समुदाय से आने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत पीएम मोदी के करीबी नेताओं में एक हैं।
अर्जुन राम मेघवाल, सांसद बीकानेर
आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से जीत का चौका लगा चुके हैं। बड़े दलित चेहरा हैं। मोदी व शाह तक सीधी पहुंच वाले सांसद हैं। साफ छवि की वजह से एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री बनने का मौका मिल रहा।
भागीरथ चौधरी, सांसद अजमेर
राजस्थान के जाट समुदाय को केंद्र में प्रतिनिधित्व देने के लिए अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी का नाम भी मंत्री बनने वालों की सूची में आया है। भागीरथ चौधरी भी आज पीएम हाउस पहुंचे हैं। लगातार दूसरी बार सांसद बनने भागीरथ चौधरी ने साल 2024 में कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी व 2019 में रिजु झुन्झुनवाला को हराया।
भूपेंद्र यादव, सांसद अलवर
अलवर से पहली बार सांसद बने भूपेंद्र यादव भी मोदी सरकार 2024 में मंत्री बनाए जा सकते हैं। ये राज्यसभा सांसद रहते हुए पिछली मोदी सरकार मंत्री रह चुके हैं। इनके जरिए भाजपा राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा के यादवों को भी साध सकती है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अलवर संसदीय क्षेत्र हरियाणा से लगता हुआ है। हालांकि इनको मंत्री बनाए जाने की संभावना कम है।












Click it and Unblock the Notifications