राजस्थान: सामूहिक विवाह में महिला ने 23 जोड़ों को दिया एक-एक प्लॉट
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक महिला ने नव विवाहित 23 जो़ड़ों को प्लॉट गिफ्ट में दिए है। दौसा जिले के मण्डावरी कस्बे में जांगिड़ ब्राह्मण सामाजिक विकास एवं सेवा समिति ने गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें गायत्री देवी जांगिड़ प्रत्येक जोड़े को दौसा में 50-50 वर्गगज का प्लॉट भी दिया गया।उनके इस काम की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

जांगिड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को जीवन की नई शुरुआत करने के लिए गिफ्ट में पलंग, घड़ी, बक्सा, जेवर, वर-वधु के कपड़े, रसोई के सामान, छत पंखा आदि दिए गए। गुरूवार सुबह विवाह संस्कार मंत्रोचार के साथ दूल्हों की सामूहिक निकासी बैण्ड बाजों के साथ निकाली।विवाह सम्मेलन दौसा, जयपुर , करौली, सवाई माधोपुर, टोंक सहित अन्य जिलों के सैकड़ों लोगों ने सिरकत की।
इस विवाह समारोह में कान्ती प्रसाद टाइगर, करौली जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, करौली पूर्व जिला सीताराम, सियाराम पीडि़ता, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीना, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी ब्रजमोहन मीना, सेवानिवृत प्रशासनिक पुलिस अधिकारी ठण्डीराम मीना, प्रधान रामकली मीना सहित आदि अतिथि बनकर पहुंचे थे। सभी अतिथियों ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications