पटाखा छोड़ने पर स्टील के गिलास का टूकड़ा बच्चे के दिल में जा घुसा, तड़पकर तोड़ा दम

झुंझुनूं, 6 नवंबर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के गांव बड़बर में खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। यहां दिवाली की खुशियां भी गम में बदल गई। हुआ यूं कि शुक्रवार दोपरह को गांव बड़बर में कुछ बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने खेल खेल में पटाखा पर स्टील का गिलास रख दिया।

Lakshya Yadav

पटाखा फटने से गिलास के टुकड़े टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा मौके पर ही मौजूद 11 साल के लक्ष्य यादव के सीने पर लगा और टुकड़ा दिल में ​घुस गया।

इस पर लक्ष्य वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बच्चों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे बुहाना के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार दिल में स्टील का टुकड़ा घुसने और ज्यादा खून बहने से लक्ष्म की जान चली गई। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+