सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वायरल
भरतपुर। अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिर सुर्खियों में है। अब लॉरेंस बिश्नोई की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई भरतपुर जिले की सेवर जेल में बंद है। इसे जोधपुर जेल से यहां शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि भरतपुर की सेवर जेल में लॉरेंस विश्नोई और कुख्यात अपराधी विक्रम लादेन दोनों साथ में खड़े है। लॉरेंस विश्नोई और विक्रम लादेन दोनों सेवर जेल में बंद थे। जहाँ इनकी दोस्ती हुई। फिलहाल नीमराणा पुलिस एक सप्ताह पहले विक्रम लादेन को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है, जहां उससे किसी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों की इस दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
सेवर जेल अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान अक्सर मोबाइल मिलते हैं। कैदियों के खिलाफ नामजद मामले भी दर्ज करवाये जाते हैं। हाल ही में सरकार ने नए आदेश निकाले हैं, जिसमें प्रशासन के अधिकारी बिना जेल प्रशासन को सूचित किए जेल का निरीक्षण कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications