फूल सिंह मीणा: भाजपा के वो MLA, जो 66 की उम्र में दे रहे एमए की परीक्षा, चुनाव जीतने में बना चुके हैं हैट्रिक
कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जिंदगी में उम्र के किसी भी पड़ाव पर किताबों से दोस्ती की जा सकती है। स्कूल-कॉलेज की अधूरी पढ़ाई पूरी की जा सकती है। इस बात का ताजा उदाहरण राजस्थान के उदयपुर से भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा हैं, जो 66 साल की उम्र में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की हैट्रिक भी बना चुके फूलसिंह मीणा भविष्य में पीएचडी करने की इच्छा रखते हैं।
शिक्षा के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाले फूलसिंह मीणा राजस्थान में उदयपुर ग्रामीण सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा विधायक हैं। इन दिनों कला संकाय से राजनीति विज्ञान में एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं। पढाई को लेकर इनकी सजगता देखते ही बनती है। अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ समय निकालकर पढ़ाई भी करते हैं।

विधायक फूलसिंह मीणा कहते हैं कि उन्होंने बेटियों से प्रेरित होकर 50 की साल उम्र में 12वीं कक्षा से पढ़ाई दुबारा शुरू की है। पीएचडी करके अपने पिता सैनिक माधोसिंह को समर्पित करना चाहता हैं। साल 2013 में पहली बार विधायक बना तब 7वीं कक्षा पास थे। लोग कम पढ़ा-लिखा विधायक बोलकर ताने भी मारते थे ऐसे में फिर से पढ़ाई शुरू कर दी।
राजस्थान भाजपा के विधायक फूलसिंह शिक्षा की मिसाल हैं। खुद अधूरी पढ़ाई पूरी करके युवा पीढ़ी को पढ़ने-लिखने का संदेश देने के साथ-साथ ये बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने वाली 50 छात्राओं को अपने खर्चे पर हवाई यात्रा भी करवा चुके हैं।
Phool Singh Meena MLA Udaipur Rural: पिता के निधन की वजह से छोड़ी थी पढ़ाई
बता दें कि फूलसिंह मीणा ने अपने पिता के निधन के बाद सातवीं कक्षा के आगे की पढ़ाई छोड़कर मजदूरी शुरू कर दी थी। साल 2013 में भाजपा ने इनको उदयपुर ग्रामीण से टिकट दिया और ये तब से विधायक बनते आ रहे हैं। विधायक फूलसिंह मीणा का जन्म 15 अगस्त 1959 को भीलवाड़ा जिले के गांव गाडोली में हुआ है।
इधर, सरपंच से पास नहीं हो रही 12वीं कक्षा
राजस्थान में 66 की उम्र में विधायक फूलसिंह मीणा एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। फिर पीएचडी करेंगे जबकि दूसरी ओर गुजरात में नवसारी जिले के गणदेवी तालुका की ग्राम पंचायत तलोध के सरपंच नीलेश देसाई से 12वीं कक्षा में 26 बार फेल हो चुके हैं। साल 2026 में 27वीं बार 12वीं की परीक्षा देंगे। हालांकि इन्होंने डिप्लोमा के आधार पर PhD की डिग्री तक हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications