Phalodi Satta Bazar: राजस्‍थान चुनाव में पीएम मोदी की सभा के बाद BJP को कितनी सीटें दे रहा फलोदी सट्‌टा बाजार?

Phalodi Satta Bazar on Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी की चुनावी रैलियों के बाद फलोदी सट्‌टा बाजार के भावों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Phalodi Satta Bazar ke Aaj ke Bhav: फलोदी सट्‌टा बाजार यूं ही देशभर में विख्‍यात या कुख्‍यात नहीं है। राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ व मध्‍य प्रदेश में तो दिग्‍गज नेताओं की सभाओं, रैलियों व रोड शो की भीड़ देखकर ही फलोदी सट्टा बाजार के भावों में उतार-चढ़ाव आया है। राजस्‍थान के जोधपुर से अलग होकर नए जिला बने फलोदी के सटोरियों व दलालों की राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरों पर विशेष नजर रही है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 23 नवंबर की शाम पांच बजे से प्रचार थमने के साथ ही यहां कांग्रेस के हाथ से सत्‍ता छीनकर कमल खिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी अभियान भी पूरा हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फलोदी सट्‌टा बाजार में कांग्रेस-भाजपा की हार-जीत के भावों में काफी अंतर देखने को मिला है।

Phalodi Satta market today News

फलोदी सट्‌टा बाजार में आज के भाव

बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फलोदी सट्‌टा बाजार में कांग्रेस के भाव 3 से 4 रुपए प्रति सीट जबकि भाजपा के भाव 20-22 पैसे प्रति सीट रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सट्‌टा मार्केट में जिस पार्टी के भाव कम होते हैं। चुनाव में जीतने मतलब ज्‍यादा सीट मिलने की संभावना भी उसकी उतनी ही अधिक होती है।

फलोदी सट्‌टा बाजार में राजस्‍थान चुनाव 2023

16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को हो राजस्‍थान चुनाव 2023 में फलोदी सट्‌टा बाजार में सप्‍ताहभर पहले तक 20-25 पैसे प्रति सीट के भाव से भाजपा को 110 और ढाई से तीन रुपए प्रति सीट के भाव में कांग्रेस को 70 सीट दी जा रही थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। राजस्‍थान में ही डेरा डाला और बाड़मेर, दौसा, भीलवाड़ा, राजसमंद व जयपुर में ताबड़तोड़ सभाएं व रोड शो कर डाले।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी के हालिया दौरों से फलोदी सट्‌टा बाजार भाजपा को फायदा बता रहा है। अब फलोदी सट्‌टा बाजार भाजपा को 122-124 और कांग्रेस को 62-65 सीटें ही देर रहा है। अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने भीलवाड़ा में पायलट कार्ड भी खेला। उससे भी कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है।

पीएम मोदी के राजस्‍थान में दौरे

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्‍थान में सितम्‍बर 2022 से अब तक दो दर्जन से ज्‍यादा जगहों पर चुनावी सभाएं, रैलियां व रोड शो किए हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में पीएम मोदी राजस्‍थान की 12 जगहों पर रैलियां की थी, जिन्‍होंने चुनाव में आस-पास की 30 सीटों पर सकारात्‍मक असर डाला था। इस लक्ष्‍य दोगुना रखा गया है।

199 सीटों पर हो रहा राजस्‍थान चुनाव

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 कुल 200 में से 199 सीटों पर हो रहे हैं। एक सीट श्रीकरणपुर पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव निरस्‍त कर दिए गए। यह सीट बाद में उपचुनाव से भरी जाएगी।

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश व छत्‍तीसगढ़ चुनाव 2023 पर फलोदी सट्‌टा बाजार की अन्‍य खबरें

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+