Jyoti Mirdha: नामांकन पत्र में कौनसी बात छुपा ली! ज्योति मिर्धा vs हनुमान बेनीवाल में सट्टा बाजार किसे हरा रहा
Nagaur Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर सीट पर एक बार फिर हनुमान बेनीवाल व डॉ. ज्योति मिर्धा आमने-सामने हैं। ऐसे में नागौर सीट के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है।
नागौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। उन पर दर्ज मुकदमों के तथ्य नामांकन पत्र में छुपाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

नागौर निर्वाचन अधिकारी को हनुमान बेनीवाल के भाई पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा के खिलाफ जोधपुर के उदय मंदिर पुलिस थाने में मामले हैं। क्रमांक 577 और 582 पर साल 2023 में दर्ज हुए मामलों में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और जमीन हड़पने के आरोप पर हैं।
आरोप है कि ज्योति मिर्धा ने नागौर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरते समय दोनों दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी। ऐसे में उनका नामांकन निरस्त किया जाए। निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में नारायण बेनीवाल के साथ आरएलपी कोषाध्यक्ष माधाराम भाकल, किशनाराम पैंडल एडवोकेट गोविंद कड़वा, निंबाराम काला, कैलाश गालवा समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नागौर सीट पर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार?
नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल कांग्रेस आरएलपी गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि ज्योति मिर्धा भाजपा की टिकट पर मैदान में है। फलोदी सट्टा बाजार ने नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल की जीत के 80 पैसे भाव निकाले हैं। मतलब ये है कि भाव ज्यादा है कि ऐसे में ज्योति मिर्धा को हराना हनुमान बेनीवाल के लिए आसान नहीं है।
मिर्धा परिवार भी अलग अलग राह पर
- नागौर की राजनीति में मिर्धा परिवार का बड़ा कद है। ज्योति मिर्धा नागौर से छह बार सांसद रहे नाथूराम मिर्धा की पोती है। मिर्धा परिवार से नाथूराम मिर्धा के अलावा रामनिवास मिर्धा, भानू प्रकाश मिर्धा, खुद ज्योति मिर्धा नागौर सांसद रही हैं।
- लोकसभा चुनाव 2024 में मिर्धा परिवार की सियासी राह अलग-अलग है। चेचेरे भाई मनीष मिर्धा कांग्रेस में हैं, जो भाजपा उम्मीदवार चचेरी बहन ज्योति मिर्धा के खिलाफ खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
- वहीं, ज्योति मिर्धा खुद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई है। इसी तरह से भाजपा में आने वाले रिछपाल मिर्धा भतीजी ज्योति के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वे चुनाव प्रचार में लोगों से ज्योति को वोट देने की अपील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications