Phalodi Satta Bazar: फलोदी सटोरियों ने बताए चूरू-नागौर समेत कई सीटों के ताजा भाव, लोकसभा चुनाव में कौन जीत रहा?

Phalodi Satta Bazar Today Bhav: लोकसभा चुनाव 2024 फलोदी के सटोरिया ने ताजा भाव बताए हैं। राजस्‍थान की 25 में से 22 सीटें भाजपा व तीन सीटें कांग्रेस को दे रहे हैं।

Phalodi Satta Bazar Today Bhav: राजस्‍थान में फलोदी के सटोरिए फिर सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्‍यवाणी करने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्‍थान समेत कई राज्‍यों के भाव शेयर किए हैं। राजस्‍थान के भाव कांग्रेस के लिए राहतभरे हैं, क्‍योंकि कांग्रेस राजस्‍थान में 10 साल बाद खाता खोलती दिख रही है।

Phalodi Satta Bazar Today Bhav

मीडिया से बातचीत में फलोदी के सटोरिए लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की कुल 25 में से तीन-चार सीटों पर कांग्रेस को फायदा पहुंचता बता रहे हैं।

देश में किसे कितनी सीटें दे रहे

  • भाजपा को 325-328 सीट
  • कांग्रेस को 43-45 सीट

राज्‍यों की स्थिति

  • गुजरात में भाजपा को 26 सीटें
  • राजस्‍थान में भाजपा को 22 व कांग्रेस को 3 सीटें
  • मध्‍य प्रदेश में भाजपा को 29 सीटें
  • छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीटें
  • उत्‍तराखंड में भाजपा को 5 सीटें
  • दिल्‍ली में भाजपा को 7 सीटें

चूरू लोकसभा क्षेत्र: Rahul Kaswan vs Devendra Jhajharia

कांग्रेस का भाव 65 पैसे के आस-पास है। मतलब राहुल कस्‍वां की स्थिति मजबूत मान रहे हैं। राहुल कस्‍वां का भाजपा सांसद रहते टिकट कट गया तो उन्‍होंने कांग्रेस ज्‍वाइन कर टिकट लाकर ताल ठोक दी। भाजपा ने पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को उम्‍मीदवार घोषित कर रखा है।

चूरू में लोकसभा चुनाव राहुल कस्‍वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया व कांग्रेस बनाम राजेंद्र राठौड़ होता दिख रहा है। राजेंद्र राठौड़ के साथ सियासी खींचतान में ही कस्‍वां का टिकट कट गया। यहां के चुनाव 'काका' व 'मोरिया बुला देंगे' वाली इशारों की भाषा भी सुनाई दे रही है।

नागौर लोकसभा क्षेत्र: Hanuman Beniwal vs Dr. Jyoti Mirdha

कांग्रेस व आरएलपी गठबंधन के प्रत्‍याशी के 80 पैसे के भाव हैं। मतलब हनुमान बेनीवाल 10 पैसे मजबूत हैं। पिछली बार भाजपा और इस बार कांग्रेस ने नागौर की सीट हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है। भाजपा ने डॉ. ज्‍योति मिर्धा को मैदान में उतार रखा है।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र: Umedaram Beniwal vs Kailash Chaudhary

फलोदी के स‍टोरिए जिस तीसरी सीट पर कांग्रेस को बढ़त मानकर चल रहे हैं वो है बाड़मेर-जैसलमेर सीट। यहां कांग्रेस को कम भाव दे रहे हैं। दरअसल, बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबले में सीट कांग्रेस के खाते में दे रहे हैं। भाजपा से कैलाश चौधरी हैं जबकि कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्‍मेदराम बेनीवाल पर दांव लगा रखा है।

वहीं, बाड़मेर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। बाड़मेर निर्दलीय विधायक प्रियंका चौधरी ने कैलाश चौधरी को समर्थन दिया और बायतु विधायक हरीश चौधरी उम्‍मेदाराम बेनीवाल के साथ हैं।

इन सीटों पर भाजपा मजबूत

जयपुर, अजमेर व श्रीगंगागनर की सीटों पर भाजपा की स्थिति सबसे ज्‍यादा मजबूत बता रहे हैं। सटोरिए यहां पर कांग्रेस को करारी शिकस्‍त मान रहे हैं। चूरू, नागौर व बाड़मेर के अलावा अन्‍य सारी सीटों पर भाजपा की जीत बता रहे हैं।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+