Phalodi Satta Bazar: छठे चरण के मतदान वाले राज्‍यों के लिए फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी क्‍या है?

Phalodi Satta Bazar on 6th Phase Voting: आम चुनाव 2024 समाप्ति की ओर हैं। आज 25 मई को छठे चरण का मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से 6 राज्‍यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्‍थान का फलोदी सट्टा बाजार भी भविष्‍यवाणी कर चुका है।

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्‍ली की सातों सीटों समेत 58 सीटों पर 889 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला हो रहा है। मतों की गिनती सातों चरणों की 543 सीटों पर चार जून को होगी। सातवें चरण की वोटिंग एक जून है।

Phalodi Satta Bazar com Rajasthan

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि ओडिशा में भाजपा को 11-12 सीटें, झारखंड में भाजपा को 10-11 सीटें, दिल्‍ली में भाजपा को 6-7 सीटें, पश्चिम बंगाल में भाजपा को 20-22 सीटें भाजपा, उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को 64-65 सीटें, हरियाणा में भाजपा को 5-6 सीटें मिल सकती है।

फलोदी सट्टा बाजार के दावों की हकीकत मतगणना के बाद ही सामने आएगी। चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचान बना चुके राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी भी कई बार गलत साबित हो चुकी हैं।

छठे चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का जो ताजा अनुमान सामने आया है, उसमें भाजपा-एनडीए को कई सीटों पर बढ़त बताई जा रही है। अब फलोदी के सटोरियों का अनुमान है कि भाजपा को अपने दम पर 306 से 310 सीटें मिल सकती हैं। जबकि एनडीए को 346 से 350 सीटें दी जा रही हैं।

हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चरण की धीमी वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की सीटें घटने का अनुमान लगाया जा रहा था। सीटें 297-300 तक आ गई थीं। जबकि आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा को 330-333 सीटें मिलने की भविष्‍यवाणी की जा रही थी।

छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक देश में 10.82% मतदान हुए हैं। बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू और कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43%, उत्तर प्रदेश में 12.33% और पश्चिम बंगाल में 16.54% वोटिंग हुई है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+