Phalodi Satta Bazar: राजस्‍थान चुनाव में BJP-कांग्रेस के बागियों को कितनी सीटें दे रहा फलोदी सट्टा बाजार?

Phalodi Satta Bazar Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान। भाजपा-कांग्रेस के 28 से 29 बागियों को जितवा रहा है फलोदी का सट्टा बाजार।

Phalodi Satta Bazar Aaj ke Bhav: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है। इसी दिन तय हो जाएगा कि राजस्‍थान में पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज बदलकर कांग्रेस सरकार बनी रहेगी या भाजपा का राज लौटेगा?

राजस्‍थान चुनाव में दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस के पास अपनी-अपनी जीत के दावे व समीकरण हैं, मगर कई सीटों पर भाजपा-कांग्रेसी की चुनावी गणित बागी उम्‍मीदवार बिगाड़ सकते हैं। फलोदी सट्टा बाजार भी राजस्‍थान चुनाव 2023 में दो दर्जन से ज्‍यादा सीटें दे रहा है।

Phalodi Satta Bazar Rajasthan

राजस्‍थान तक की एक खबर के अनुसार राजस्‍थान विधानसभा की 199 सीटों में से 28 से 29 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बागी प्रत्‍याशी बाजी मार सकते हैं। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि भाजपा की ज्‍यादा सीटें आने के बावजूद वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाया गया तो वे कांग्रेस गुट के विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना सकती हैं। इसमें अशोक गहलोत उनकी मदद कर सकते हैं।

राजस्‍थान चुनाव में प्रमुख बागी उम्‍मीदवार

  • भाजपा ने जयपुर की विद्याधरनगर सीट से टिकट काटकर चित्‍तौड़गढ़ सीट से नरपतसिंह राजवी को प्रत्‍याशी बनाया। ऐसे में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बागी हो गए।
  • भाजपा ने सात सांसद भी मैदान में उतारे हैं। सांचौर सीट से सांसद देवजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में दो दावेदार दानाराम और जीवाराम चौधरी ने बगावत कर दी।
  • झोटवाड़ा विधानसभा से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट मिलने के कारण पूर्व मंत्री और वसुंधरा राजे खेमे के राजपाल सिंह शेखावत की बगावत सामने आई।
  • शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार दसवीं बार अमीन खान को टिकट दिया तो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेह खान ने बागी होकर ताल ठोक दी।
  • शिव सीट से ही भाजपा ने स्वरूप सिंह खाड़ा को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा नेता, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र भाटी बागी होकर मैदान में उतर गए।
  • वसुंधरा राजे के करीबी रहे पूर्व मंत्री यूनुस खान को डीडवाना से टिकट नहीं मिलने पर बतौर बागी मैदान में हैं।
  • जयपुर जिले की शाहपुरा सीट से विधायक आलोक बेनीवाल ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है। आलोक कांग्रेस से टिकट की उम्मीद में थे।
  • भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा नेता आशा मीणा की बगावत सामने आई।
  • बसेड़ी से कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काटा तो उन्‍होंने भी बगावत कर डाली। निर्दलीय पर्चा भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+