Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव में काउंटिंग से पहले आया फलोदी सटोरियों का फाइनल रिजल्ट, कौन जीतेगा?
Phalodi Satta Bazar Rajasthan: आम चुनाव 2024 में 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपनी आखिरी फाइनल भविष्यवाणी कर दी है, जो भाजपा व एनडीए के लिए एग्जिट पोल से भी चौंकाने वाली है।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। साथ ही एग्जिट पोल व फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों की हकीकत भी सामने आ जाएगी। पता लग जाएगा कि फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी वास्तविक नतीजों जैसी है या नहीं?

फलोदी के सटोरियों की भविष्यवाणी
3 जून की शाम पांच बजे फलोदी के सटोरियों ने भविष्यवाणी की है कि देश में भाजपा अकेले अपने दम पर 315 से 325-330 सीटें जीत सकती है। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 370 से 390 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 50-55 और इंडिया गठबंधन को 115-125 सीटें मिल सकती हैं।
1 जून को जारी सारे एग्जिट पोल के Poll of Polls में एनडीए को 339-356, इंडिया गठबंधन को 151-164 व अन्य को 33-38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के नतीजे देख फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा व एनडीए को मिल सकने वाली सीटों की संख्या जबरदस्त बढ़ी है।
फलोदी सट्टा बाजार ताजा अनुमान
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से 15 घंटे पहले फलोदी सट्टा बाजार ने राज्यवार भी भाजपा और एनडीए की जीत का आखिरी अनुमान लगाया है, जो इस प्रकार से है। राजस्थान में अबकी 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है। वहीं, भाजपा का मिशन-25 फेल होता दिख रहा।
राज्य व भाजपा की सीटें (अनुमानित)
राजस्थान-19 से 20 सीटें
दिल्ली-7 सीटें
पश्चिम बंगाल-22 से 24 सीटें
उत्तर प्रदेश-65 सीटें
महाराष्ट्र-20 से 22 सीटें
बिहार-16 से 18 सीटें (एनडीए)
गुजरात-26 सीटें
मध्य प्रदेश-28 सीटें
छत्तीसगढ़-10 से 12 सीटें
हरियाणा-6 से 7 सीटें
हिमाचल प्रदेश-4 सीटें
पंजाब-1 से 2 सीटें
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications