Phalodi Satta Bazar: रविंद्र भाटी, देवेंद्र झाझड़िया, हनुमान बेनीवाल के फलोदी सट्टा बाजार में क्या भाव चल रहे
Phalodi Satta Bazar Rajasthan: क्या बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी सीट निकाल ले जाएंगे? क्या नागौर में हनुमान बेनीवाल के सामने ज्योति मिर्धा को एक बार हार मिलेगी? क्या चूरू से संसद में पहुंचने वाले देवेंद्र झाझड़िया राजस्थान से इकलौते खिलाड़ी होंगे?
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है। हार-जीत का फैसला 4 जून को सामने आएगा। तब तक आम जनता ही नहीं बल्कि राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में भी कयासों व अनुमानों का दौर चल रहा है।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान अंतिम परिणाम तो नहीं कहे जा सकते, मगर यहां के सटोरिए चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचान बना चुके हैं। कई चुनावों में इन्होंने सीटों व प्रत्याशियों की व्यक्तिगत हार-जीत का सटीक अनुमान लगाया है। कई बार ये गलत भी साबित हुए हैं।
इधर, फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्थान की हॉट सीट बाड़मेर, चूरू व नागौर लोकसभा सीट के लिए जो भाव निकाले हैं, उनमें तीनों ही उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया, हनुमान बेनीवाल व रविंद्र सिंह भाटी तीनों ही लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार का सिर्फ अनुमान ही है।
बाड़मेर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024 (Barmer Lok Sabha Seat Election Result 2024 )
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी की जीत के भाव 3 रुपए निकाल हैं, जो सबसे अधिक हैं। सट्टा बाजार में जिसके भाव जितने अधिक होते हैं, उसकी जीत की संभावना उतनी ही कम मानी जाती है।
बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी की जीत के भाव 1 रुपया 25 पैसे निकाले हैं जबकि इनसे कम भाव 80-90 पैसे कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल के हैं। भावों को देखते हुए उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत मानी जा रही है। रविंद्र सिंह भाटी दूसरे व कैलाश तीसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं।
बाड़मेर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024 (Churu Lok Sabha Seat Election Result 2024)
चूरू में राहुल कस्वां-राजेंद्र सिंह कस्वां की सियासी लड़ाई ने लोकसभा चुनाव 2024 के समीकरण भी प्रभावित किए। राहुल कस्वां की सांसद रहते हुए भाजपा की टिकट कटी तो ये कांग्रेस में चले गए और टिकट भी ले आए। भाजपा ने पैरांलपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया पर दांव लगा दिया।
फलोदी सट्टा बाजार वाले कांग्रेस के राहुल कस्वां के सामने भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया की स्थिति कमजोर मानकर चल रहे हैं। यही वजह है कि राहुल कस्वां की जीत के भाव 60-70 निकाले गए हैं जबकि देवेंद्र झाझड़िया के भाव एक रुपया 25 पैसा है।
नागौर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024 (Nagaur Lok Sabha Seat Election Result 2024)
राजस्थान में बाड़मेर के बाद सबसे ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति में चुनाव नागौर में हुआ। भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। कई आरोप-प्रत्यारोप लगे हैं।
नागौर सीट के लिए तो खुद फलोदी सट्टा बाजार वाले कभी ज्योति मिर्धा तो कभी हनुमान बेनीवाल को आगे बताते रहे हैं। अब दोनों चरण के मतदान के कारण फलोदी सट्टा बाजार ने BJP की डॉ. ज्योति मिर्धा के 1 रुपए 25 पैसे व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के भाव 60-70 पैसे निकाले हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications