राजस्थान: गर्लफ्रेंड से मिलने सलवार-सूट पहनकर पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा

पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक अजीब वाक्या सामने आया है, जिसे सुनकार आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल यहां टैक्सी चालक मोहम्मद इकबाल अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए सलवार सूट पहनकर चला गया। लोगों ने उसको बच्चा चोर समझकर पीट दिया। बता दें कि इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाली जिले के गणेश नगर का है मामला

पाली जिले के गणेश नगर का है मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला पाली जिले के गणेश नगर का है। यहां शनिवार सुबह 11 बजे मोहम्मद इकबाल टैक्सी खड़ी कर सुनसान इलाके की तरफ जाने लगा तो वहां से गुजर रही मोहल्ले की महिलाओं को उसके चलने के तरीके पर संदेह हुआ। इस पर महिलाओं ने उसे बच्चा चोर समझकर शोर मचा दिया।

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था इकबाल

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था इकबाल

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मोहम्मद इकबाल को पकड़ लिया और संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगों ने टैक्सी चालक की तलाशी भी ली मगर उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। बाद में पता चला कि टैक्सी चालक अपनी किसी महिला मित्र से मिलने के लिए सलवार सूट पहनकर पहुंचा था। इस बीच किसी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैक्सी चालक को लोगों से छुड़ाया। पुलिस के मुताबिक टैक्सी चालक का नाम मोहम्मद इकबाल है। पुलिस ने उसे मोहल्ले की शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक सलवार सूट पहने युवक को घेर कर मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही उससे कई सवाल कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+