Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनेत्री पायल रोहतगी बोली-गांधी परिवार मुझे भिजवाना चाहता है जेल, मेरे पास है रिकॉर्डिंग, देखें वीडियो

बून्दी। बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम ​पायल रोहतगी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान सीएम कार्यालय पर दबाव डालकर उसके खिलाफ कार्रवाई करवाए जाने का आरोप लगाया है।

Payal Rohatgi facebook post against soniya gandhi and priyanka gandhi

पायल रोहतगी ने यह भी दावा किया कि उसके पास इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। गुरुवार और शुक्रवार को पायल रोहतगी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर कार्रवाई के लिए दबाव डालने का आरोप लगाने के साथ-साथ सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी से माफी भी मांगी है।

Payal Rohatgi facebook post against soniya gandhi and priyanka gandhi

क्या है पायल रोहतगी-गांधी परिवार विवाद

बता दें कि राजस्थान प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने 2 अक्टूबर 2019 को सदर पुलिस थाने में शिकायत दी कि पायल रोहतगी ने फेसबुक व ट्विटर पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की धर्मपत्नी और उनके परिवार पर अश्लील व धर्मविरोधी टिप्पणी की है। इस पर बूंदी पुलिस ने पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था।

पायल रोहतगी की एफबी पोस्ट

पायल रोहतगी ने शुक्रवार सुबह फेसबुपर पोस्ट करके लिखा कि ' सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है, क्योंकि मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है वो मेरी गिरफ़्तारी के लिए राजस्थान सीएम कार्यालय पर दबाव डाल रही हैं। मैंने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो एक सोर्स से पढ़कर बनाया था।

मेरे वकील जो इस एफआईआर को समझने की कोशिश कर रहे हैं, वो कानूनी रूप से जो तरीका सही होगा वैसे ही काम करेंगे। परंतु एक बात है कि एफआईआर में पुलिस जो आरोप और धाराएं लगाई हैं वो अलग है और यह एक साज़िश है मेरे ख़िलाफ़। मैं वीर सावरकर को मानती हूं और मुझे लगता है कि माफ़ी मांगने से मैं छोटी नहीं होती क्योंकि यहाँ पर कुछ और ही षड़यंत्र रचा जा रहा है। मैं माफ़ी माँगती हूं सोनिया जी और प्रियंका से क्योंकि उनका कार्यालय मुझे जेल भेजने के चक्कर में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+