Watch : शादी में पंडित जी ने अनूठे अंदाज में पढ़े मंत्र, मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन की भी नहीं रुक पाई हंसी
सीकर के खाटू में शादी में पंडित शिंभू धरड़ ने अनूठे अंदाज में पढ़ें मंत्र, वीडियो वायरल
Pandit Mantra Viral Video of Shadi in Khatu sikar : देवउठनी एकादशी 2022 से शादियों की सीजन फिर से शुरू हो गई है। 4 नवंबर को तो हर तरफ बैंड, बाजा और बारात नजर आए। पंडित जी की भूमिका बेहद खास होती है और कभी-कभी पंडित के माध्यम से ही कोई ऐसा वाक्या हो ही जाता है जो ताउम्र याद रहने वाला होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित अपने अनूठे अंदाज में मंत्रोच्चार कर रहे हैं।
Recommended Video

खिल उठा दूल्हा दुल्हन का चेहरा
पंडित का यह अंदाज देख वहां मौजूद कोई भी शख्स हंसी नहीं रोक पाता है। यहां तक के सात फेरों के लिए मंडप में बैठा दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। यह वीडियो सुजल स्वामी नाम के एक यूजर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पंडित शिंभू धरड़ खाटू के रहने वाले
बताया जाता है कि ये पंडित राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में शनि मंदिर के पास रहने वाले शिंभू धरड़ हैं। इनकी खास बात है कि चाहे शादी समारोह हो या फिर कोई मांगलिक कार्यक्रम पंडित शिंभू धरड़ के मंत्रोच्चार का अंदाज ऐसा ही तेज आवाज वाला रहता है, जो इन्हें अलग पहचान भी दिला रहा है।

वायरल वीडियो 15 दिन पहले का
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में शिंभू धरड़ के पोते योगेश धरड़ ने बताया कि शादी समारोह सम्पन्न करवाने का काम उनका पुश्तैनी है। दादा शिंभू धरड़ 62 साल की उम्र में भी सक्रिय हैं। पूरे खाटू व आस पास के इलाकों में शादी समारोह और अन्य कोई धर्म कर्म के कार्य सम्पन्न करवाते हैं। फेसबुक पर वायरल हो रहा वीडियो 15 दिन पहले का है। खाटू में ही शादी हुई थी। उसका है।

हार्ट का ऑपरेशन हुआ, फिर भी नहीं बदला अंदाज
योगेश धरड़ बताते हैं कि तेज आवाज में मंत्रोच्चार बोलने के कारण दादा का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगा। तीन साल पहले शिंभू दादा के हार्ट का ऑपरेशन करवाना पड़ा था। छल्ले डाले गए थे। डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया था कि वे तेज आवाज में मंत्र नहीं बोले, मगर अपना कई दशक पुराना यह अंदाज अब वे चाहकर भी बदल नहीं पा रहे।












Click it and Unblock the Notifications