Pakistani Woman Humara: जिंदगी के 9 दिन कभी नहीं भूल पाएगी पाक की हुमारा, भारत से लौटते फूट-फूटकर क्‍यों रोई?

Pakistani Woman Humara: वो भारत में नौ दिन रही। ये दिन कभी नहीं भूल पाएगी। अब वापस लौट गई। भारत छोड़ते वक्‍त हुमारा फूट-फूटकर रोई और भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों से यही गुहार लगाती रही कि 'हुजूर! हमें वापस हमारे वतन पाकिस्‍तान मत भेजो। वहां जान को खतरा। यहां भारत में महिलाओं का खूब मान सम्‍मान होता है।'

दरअसल, 00राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में भारतीय सीमा पर घुसपैठ करते पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला हुमारा (32) को बीएसएफ ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया।

Pakistani Woman Humara

17 मार्च 2025 को सुबह 6:55 बजे हुमारा ने भारत-पाक सीमा की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। बीएसएफ के जवानों ने उसे विजेता पोस्ट पर पकड़ लिया और उसकी जांच शुरू की। महिला ने भारत में शरण देने की मांग की और पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि अगर उसे पाकिस्तान वापस भेजा गया तो उसकी जान को खतरा होगा।

जॉइंट इंटेरोगेशन सेल (JIC) में पूछताछ के दौरान हुमारा ने बताया कि उसने भारत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की थी और वहां महिलाओं के अधिकारों से प्रभावित होकर भारत आने का निर्णय लिया। उसने पाकिस्तान में घरेलू हिंसा का शिकार होने का आरोप लगाया। वहां उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था, जिससे तंग आकर वह भारत आई।

पूछताछ में हुमारा ने यह भी बताया कि वह कई बार भारत आने की कोशिश कर चुकी थी। एक बार कश्मीर से भी सीमा पार करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सीमा पर फायरिंग के डर से उसने अपना इरादा बदल लिया था। इसके बाद वह कराची से बहावलपुर तक आई और वहां से पैदल चलकर भारतीय सीमा के पास पहुंची। रात को एक मजार के पास बैठकर उसने सुबह 5 बजे भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया।

बीएसएफ ने हुमारा के पास एक मोबाइल फोन, सोने की बाली, नथ और कड़ा बरामद किया था। हुमारा ने बताया कि वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है और उसका पति पाकिस्तान में व्यवसाय करता है।

जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (JIC) और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने निर्णय लिया कि महिला को पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा। बीएसएफ की टीम ने पाकिस्तानी सेना से संपर्क करके सभी कागजी कार्यवाही पूरी की और उसे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया। हुमारा का कहना था कि भारत में महिलाओं का सम्मान देखकर वह प्रभावित हुई थी, लेकिन भारत में आने के बाद उसकी उम्मीदों को पूरा नहीं किया गया और उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- ISI ने खड़ी कर रखी 'हसीनाओं की फौज', पाकिस्‍तानी महिलाओं के नापाक जाल में कैसे फंसते हैं भारतीय?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+