पाकिस्तान वालों ने ड्रोन से बांधकर राजस्थान भेज दी 15 करोड़ की हेरोइन
बॉर्डर पर पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। अब पाकिस्तान ने तस्करों ने ड्रोन से बांधकर 15 करोड़ की हेरोइन राजस्थान में भेजी है, जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब्त कर लिया।
शनिवार सुबह सीमा इलाके के एक खेत के पास से बरादम की गई तीन किलोग्राम हेरोइन की बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च भी कर रहे हैं।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास शनिवार सुबह 4.15 बजे किसान कालूराम नायक ने अपने खेत में ड्रोन देखकर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खेत से पाकिस्तानी ड्रोन के साथ पीले रंग के पैकेट में बंधी 3 किलो हेरोइन की बरामद की।
बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से आया ड्रेन बैटरी खत्म होने के बाद अपने आसमां से गिर गया था। पहले भी पाकिस्तन ड्रोन भेज चुका है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कई ड्रोन मार गिराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications