VIDEO : राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में बताया ISI का यह खतरनाक प्लान
राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में बताया पाक आर्मी व आईएसआई का यह खतरनाक प्लानतारबंदी पार करके भारत आया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में बताया यह खतरनाक प्लान
बाड़मेर। राजस्थान में पाक घुसपैठिया पकड़ा गया है। यह मुनाबाव के पास से तारबंदी पार करके भारत में घुसा और राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव अकली गांव तक पहुंच गया। फिर ग्रामीणों ने इसे पकड़कर सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया।

शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खबर है कि भारत में घुसे इस पाक नागरिक ने बताया है कि वह भारतीय सेना की तैनाती और छावनियों की जानकारी लेने के लिए बॉर्डर पार करके आया है। फिलहाल घुसपैठिए से पूछताछ जारी है।

पाक के अमरकोट का रहने वाला है भागचंद
बाड़मेर एएसपी खीवसिंह भाटी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा लांघकर आया युवक महज 17 साल का है। खुद को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अमरकोट जिले के धोरोनारो तहसील के पीरकोट गांव का रहने वाला भागचंद कोली बता रहा है। यह मुनाबाव-खोखरापार के रास्ते मंगलवार सुबह हिन्दुस्तान में दाखिल हुआ था। इसके बाद वहां से यह गांव अकली पहुंचा।

बाड़मेर में की जा रही पूछताछ
अकली के लोगों ने गांव में संदिग्ध युवक को देख इसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो यह पाकिस्तानी निकला। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर इसे बाड़मेर जिले की गडरारोड पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लाया गया है, जहां सीआईडी सीबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से इससे पूछताछ कर रही हैं।

हरे रंग के कपड़े पहनकर घुसा
बाड़मेर पकड़े गए इस पाकिस्तानी घुसपैठिए ने शुरुआत पूछताछ में जो बताया है कि उससे लगता है कि इसे पाकिस्तानी सेना व खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भेजा है। यह हरे रंग के कपड़े पहन रखा है। ये इसलिए क्योंकि बारिश की वजह से इन दिनों बॉर्डर इलाके में हरियाली छाई हुई है। हरे रंग के कपड़े इस्तेमाल करने के पीछे मकसद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देना है।

युवक के पास मिले पाकिस्तानी रुपए
जानकारी के अनुसार तारबंदी लांघकर भारत में घुसे भागचंद कोली के पास पाकिस्तानी करेंसी मिली है, जिसमें दस व बीस रुपए का एक-एक नोट शामिल है। गडरारोड थानाधिकारी अमर सिंह की मानें तो युवक ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि उसे किसी सलीमखान पठान नाम के व्यक्ति ने भारतीय सरहद पर छावनी व फौजियों की तैनाती के बारे में पता लगाने के लिए भेजा था।
सबको रुला गई ननद-भाभी की दुनिया से ऐसी विदाई, रामसापीर के दरबार में शीश झुकाकर लौट रही थीं घर











Click it and Unblock the Notifications