Padmavati Row: राजस्थान के नाहरगढ़ किले से लटकता मिला शव, पत्‍थर पर लिखा- हम पुतले नहीं जलाते

राजस्थान में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाहरगढ़ किले पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है। जहां इस शख्स की लाश लटकी मिली है

जयपुर। राजस्थान में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाहरगढ़ किले पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है। जहां इस शख्स की लाश लटकी मिली है, इतना ही नहीं लटकी हुई लाश के पास से ही पत्थरों पर इस मामले को लेकर लिखा है कि हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं, लटकाते भी हैं- पद्मावती।

Padmavati Row

पूरी घटना राजस्थान के नाहरगढ़ किले की है। जहां शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव किले से लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। जिस जगह पर युवक का शव लटका मिला है वहीं पास में एक पत्थर पर लिखा है कि हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते, लटकाते भी हैं- पद्मावती।

Padmavati Row

पद्मावती से जुड़ी ये धमकी जो पत्थर पर लिखी मिली है क्या इस व्यक्ति से इसका कुछ लेना-देना है इस पर पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक को मारा गया वो इस व्यक्ति से संबंधित है या नहीं कहना मुश्किल है।

Padmavati Row

इस घटना में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस जगह पर इस शख्स का शव लटकटा मिला है वहीं पास ही एक और पत्थर मिला है जिसमें लिखा है कि पद्मावती का विरोध करने वालों हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं। इस खुलासे के बाद मामला और भी उलझ गया है। फिलहाल पुलिस की जांच में जो जानकारी मिल रही उसके मुताबिक मृतक का नाम चेतन शर्मा बताया जा रहा है। जो शास्त्री नगर का रहने वाला है। पुलिस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। इसके साथ ही एक पत्थर पर चेतन तांत्रिक भी लिखा मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+