Ground Report: जयपुरवासियों ने जब खोल दी कांग्रेस-भाजपा की पोल, इस बार इनके मन में क्या ?

Lok Sabha Election Jaipur Ground Report: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के रंग बिरंगे रूप देखने को मिल रहे है। कही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, कही विशाल जनसभाएं जवाब में रेगिस्तान के गुलाबी शहर के मैदान में उतरे सोनिया गांधी, राहुल गांधी।

प्रधानमंत्री मोदी के बयानों का जहां कांग्रेस के नेता अपने हिसाब से पलटवार कर रहे है तो वहीं कांग्रेस नेताओं के बयानों का भाजपा के नेता तीखा पलटवार करने से नहीं चूक रहे है।

one-india-team-polled-jaipur-lok-sabha-seat-voters-exposed-bjp-and-congress

भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीति दल और निर्दलीय प्रत्याशी राजस्थान के रण में जीत के दावे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

जयपुर यानी राजस्थान की राजधानी, मतलब हिंदुस्तान का एक मात्र गुलाबी शहर जिसकी पहचान गुलाबी, सर्दी भी गुलाबी और गर्मी भी गुलाबी के रूप में जानी जाती है।

जैसे जैसे मौसम का तापमान बढ़ रहा है वैसे ही सियासी पारा भी उबाल मार रहा है। चम्बल से लेकर बनास तक,रेगिस्तान से लेकर बीहड़ तक हर नेता अपनी जीत को लेकर जद्दोजहद में लगा हुआ है।

वन इंडिया की टीम ने जयपुर वासियों के मन की बात जानने की कोशिश की, आखिर जयपुरवासियों के मन में चल क्या रहा है।

जयपुरवासियों से जब हमारी टीम ने बात की तो कुछ लोगों ने तो भाजपा सांसद रामचरण बोहरा के 10 साल के कार्यकाल की कलई खोल कर रख दी वहीं अबकी बार बदलाव की बात तक कर दी।

व्यापारियों के साथ आमजन ने यहां तक कह दिया कि इस बार बदलाव करेंगे। लेकिन वहीं अधिकांश लोग ऐसे भी थे जिन्होने मोदी सरकार के कार्यकाल के ऐसे काम गिनाए तो कांग्रेस समर्थक चुप्पी साध गए।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में तीखा टकराव भी हुआ जो ऑन कैमरा देखने को मिला। भाजपा के समर्थकों ने कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर कई योजनाएं गिना दी।

व्यापारी महेंद्र ने बातचीत करते हुए कहा कि इस बार विकास के लिए वोट करेंगे, जनता के सुख दुख में साथ देने वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे । पिछले 10 साल में भाजपा सांसद के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो कुछ काम होना था नहीं हुआ। ना तो पेयजल की समस्या का समाधान हुआ ना ही यातायात की समस्या का।

एक अन्य व्यापारी ने जयपुर को बीसलपुर बांध से पानी पिलाने की मांग उठाई और भाजपा के 400 पार जीत हासिल करने का दावा किया बस फिर क्या था इतना कहते ही एक दूसरे व्यापारी ने 400 पार के नारे पर पानी फेरते हुए कहा कि बिल्ली के ख्वाब चिथड़े दिखने वाली कहावत सुनाते हुए कहा कि इनकों 400 पार के ख्वाब आ रहे है। ईवीएम मशीनों में घोटाला किया जा रहा है। उसी के मद्देनजर मोदी बोल रहे है 400 पार,पहले से ही तैयारी कर रहे है, माहौल तैयार कर रहे है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

भाजपा डर की राजनीति कर रही है, लेकिन कोई विकास की बात नहीं कर रहा है, विकास की बात करनी चाहिए । कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास की तारीफ करते हुए व्यापारी ने कहा कि उन्होने मंत्री रहते काफी काम किया था वहीं शहर का विकास करेंगे।

हालांकि सबके अपने अपने दावे है और नेताओं के वादे है,पूरी तस्वीर तो 4 जून को नतीजे आने के बाद ही साफ होगी कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+