Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कहा "महेंद्रजीत सिंह मालवीय गद्दार है"
Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जमकर बरसे।
गोविंद सिंह डोटासरा ने बांसवाड़ा में मालवीय पर बरसे हुए कहा कि कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस पार्टी ने उसको सब कुछ दिया वह गद्दार है।

डोटासरा ने कहा कि आने वाला आएगा, जाने वाला जाएगा हमकों रास्ते में कहीं ऐसे लोग मिले हम हर हाल में लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को जीतेंगे।
पेपर लीक में आपकी सरकार में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन अब तो ऐसा ही तक गिरफ्तार हो रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था सीबीआई जांच करेंगे अब क्यों नहीं करते और जो आरोपी पकड़ा गया 2005 से पेपर लिक बात कर रहा है
बांसवाड़ा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर जमकर तंस कसा। उन्होंने कहा कि जाने वाले जाते रहेंगे. उन्हें कांग्रेस ने वट वृक्ष बनाया, वो लोकसभा चुनाव के बाद भी पछताएंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को न्याय यात्रा लेकर बांसवाड़ा आ रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी की यात्रा से पूर्व बुधवार रात्रि में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि जाने वाले जाते रहेंगे, कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है। वो उनको छठी का दूध याद दिला देंगे, मालवीय को कांग्रेस ने ही बड़ा किया, उनको सीडब्ल्यूसी मेंबर बनाया, लोकसभा चुनाव के बाद भी पछताएंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को वट वृक्ष कांग्रेस ने बनाया है। विधायक, मंत्री, सांसद तमाम पद उन्हें कांग्रेस ने दिए और उन्हें इतनी बड़ी कमेटी का मेंबर भी बनाया।
वह किस डर से भाजपा में शामिल हुए हैं, यह वही बता सकते हैं, वो लोकसभा चुनाव के बाद वहां भी पछताएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिनको खून पसीने से सींचा, आज वो हमें छोड़ कर चले गए।
उनका भाजपा में कोई भविष्य नहीं है। लोकसभा चुनाव तो बहुत बड़ी बात है, वे दोबारा से बागीदौरा में भी जीत नहीं पाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने भाजपा का दामन थामा, उसी दिन से उनका कांग्रेस से निष्कासन हो गया।
डोटासरा ने कहा कि पेपर लीक का बहुत बड़ा मुद्दा है, जो आरोपी पकड़ा गया है उसने बयान दिया है कि 2005 से पेपर लीक किए हैं।
भाजपा सीबीआई जांच की मांग करती थी, अब उनकी सरकार है. हम स्वागत करेंगे अगर वह इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करते हैं।
यदि पुलिस भी कोई एक्शन लेती है तो हम उनके साथ हैं, आज बीजेपी की सरकार बनने से आदिवासी अंचल सहित प्रदेश का आम आदमी रो रहा है।
डोटासरा ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को खत्म कर दिया है, रिकॉर्ड देने के लिए कहा है पर उसमें भी जांच एजेंसियों ने समय मांगा है।
हम लिख कर दे रहे हैं कि जून के बाद भी यह सरकार रिपोर्ट नहीं दे पाएगी, अंत में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ एक ऑर्डिनेंस पास किया जाएगा, जिसमें सरकार अपनी मनमर्जी करेगी। हम उनके वादों को ही याद दिला रहे हैं।
कांग्रेस में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को लेकर एक सवाल पर डोटासरा ने कहा कि मुझे पागल कहा गया, लेकिन पागल किसी को सैल्यूट नहीं करता।
मालवीय को लेकर कई कार्यकर्ता हमसे मिले हैं, उनका कहना है कि उन्हें डराया और धमकाया गया है। कल हमारे शीर्ष नेतृत्व के तमाम नेता यहां मौजूद रहेंगे, पूरी स्थिति वहां क्लियर होगी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी 4000 किलोमीटर की यात्रा निकाल चुके हैं।
अब 7000 किलोमीटर की यात्रा निकाल रहे हैं। हमारे लिए और राजस्थान के लिए यह गौरव का विषय है। विश्व में संभव है कि यह पहला मौका होगा, जब इतनी बड़ी यात्रा कोई नेता निकाल रहा है।
निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में हमारे एलायंस को जीत मिलेगी और इस सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी रणधीर सिंह रंधावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बांसवाड़ा शहर में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचेगी, जबकि प्रदेश की सीमा पर 10 बजे आएगी। बांसवाड़ा शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे। यहां से कार्यक्रम के बाद वो कुशलगढ़ क्षेत्र में जाएंगे, जहां पर भील कुआं में कार्यक्रम होगा, इसके बाद आगे गुजरात के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications