कारगिल विजय दिवस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस को यूं दिया तीखा जवाब, उपचुनाव में भाजपा की जीत तय ?
Rajasthan News: देशभर में आज कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद कर उन्हे नमन किया गया। राजस्थान में भी राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में जगह जगह आयोजन किए गए।
इधर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी दौसा पहुंची जहां कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके याद किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री सीएम दिया कुमारी ने रिटायर्ड सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री तो अब बनी हुं लेकिन पहले तो मैं भी एक सैनिक की बेटी हूं।

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी ब्रिगेडियर भवानी सिंह ने वर्ष 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध में बहुत बड़ी भूमिका का निभाई थी । उनको वीर चक्र भी मिला था।
इसलिए मैं सैनिकों की पीड़ा को समझ सकती हूं, क्योंकि मैं जानती हूं की हमारी सेना के सैनिक विषम परिस्थिति में सब कुछ छोड़कर बोर्डर इलाक़ों अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे देश की रक्षा करते हैं।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कि पीएम भी हर त्यौहार को मनाने अलग अलग बोर्डर क्षेत्र में जाते हैं कभी लद्दाख कभी जैसलमेर सहित अलग-अलग जगहों पर त्यौहार मनाते है।
https://hindi.oneindia.com/news/rajasthan/the-issue-of-purchase-of-millets-was-raised-in-the-assembly-cm-bhajan-lal-gave-the-answer-1062869.html
उन्होंने कहा जो मांग आपने रखी है सरकार से बात करेंगे सभी मांगों के लिए अधिकारियों से चर्चा कर उन्हे जल्द पूरा करवाने की कोशिश भी करेंगे। डिप्टी सीएम ने पूर्व सैनिकों से वादा करते हुए कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करती हूं कि आपकी मांगे पूरी होगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान की दौसा सहित पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनावों को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि उन्होने सिर्फ झूठे वादे किए है उनकों जनता से कोई मतलब नहीं है। हमारी सरकार ने ईआरसीपी से लेकर तमाम घोषणाओं को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है।
राजस्थान में सभी पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। वहीं राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बजट को लेकर दिया कुमारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जहां चुनाव है वहीं बजट की घोषणाएं हुई है। देश हो या प्रदेश आमजन की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं आएगी। सभी घोषणाएं पूरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications