क्या जाने वाली है उमर अब्दुल्ला की सरकार? 24 बागी विधायकों की सीक्रेट मीटिंग से हड़कंप,क्या है बागियों की मांग

जम्मू-कश्मीर की सियासत में अचानक बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की सरकार बने अभी कुछ ही समय हुआ है कि पार्टी के भीतर ही जबरदस्त बगावत हो गई है। हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज चल रहे विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।

श्रीनगर में लोलब के विधायक कैसर जमशेद लोन के घर पर हुई 4 घंटे लंबी गुप्त बैठक में करीब 19 विधायक खुद मौजूद रहे, जबकि 5 अन्य विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस तरह कुल 24 विधायकों के बागी रुख ने पूरी पार्टी में हड़कंप मचा दिया है।

Omar Abdullah

चार घंटे चली बैठक, नेतृत्व को सीधी चुनौती

श्रीनगर में यह बैठक लोलाब के विधायक कैसर जमशीद लोन के आवास पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक करीब चार घंटे चली और इसमें लंच के दौरान भी चर्चा जारी रही। इसमें कश्मीर घाटी, जम्मू और पीर पंजाल क्षेत्र के विधायक शामिल हुए। कुछ विधायकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी अपना समर्थन दिया।

उमर अब्दुल्ला ने विधायकों से बातचीत के लिए दिल्ली से अपने एक करीबी सहयोगी को भेजा था। लेकिन विधायकों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। यह घटनाक्रम पार्टी नेतृत्व के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।

बागी विधायकों की 4 बड़ी मांगें क्या हैं?

विधायकों की नाराजगी सिर्फ मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने तक सीमित नहीं है। उनकी मांगों में पार्टी और सरकार के कामकाज में बदलाव भी शामिल है।

  • - मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाना: विधायक नासिर असलम वानी को सलाहकार पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।
  • - मंत्रियों में बदलाव: दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चार मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने की मांग है। इसमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का नाम भी शामिल बताया गया है।
  • - डाचीगाम घोषणा लागू करना: विधायकों का आरोप है कि पार्टी के साथ हुए इस समझौते की भावना का पालन नहीं किया गया।
  • - जम्मू और पीर पंजाल को प्रतिनिधित्व: इन इलाकों के विधायकों ने विकास फंड के बंटवारे और क्षेत्रीय अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री पर भी अपने विधानसभा क्षेत्र को ज्यादा तवज्जो देने के आरोप लगाए गए हैं।

इसके अलावा विधायक पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र, अपने अधिकारों और चुनावी घोषणापत्र को लागू करने का रोडमैप चाहते हैं। उन्होंने पार्टी के कश्मीर प्रांतीय अध्यक्ष शौकत अहमद मीर और शम्मी ओबेरॉय की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

डेढ़ साल बाद कैबिनेट में जगह का प्रस्ताव भी ठुकराया

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने कथित तौर पर प्रस्ताव दिया कि डेढ़ साल बाद कैबिनेट में फेरबदल कर उन नेताओं को मौका दिया जाएगा, जिन्हें अभी जगह नहीं मिली है। लेकिन विधायक इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। बैठक में कुछ वरिष्ठ विधायकों के भावुक होने की बात भी सामने आई है।

NC Political Crisis: क्या उमर सरकार के लिए बढ़ सकती है मुश्किल?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 90 सदस्यीय विधानसभा में 41 विधायक हैं। पार्टी ने कांग्रेस के छह विधायकों और छोटे दलों तथा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। ऐसे में 24 विधायकों की नाराजगी का दावा नेतृत्व के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। हालांकि, इन विधायकों ने बीजेपी का समर्थन लेने से इनकार किया है और पार्टी के भीतर रहकर ही बदलाव की लड़ाई लड़ने की बात कही है।

इस बीच श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्लाह ने भी पार्टी और संसद की सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया है। अब्दुल्ला परिवार से उनके रिश्ते पहले से तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में विधायकों की नाराजगी और रुहुल्लाह के फैसले ने NC के भीतर असंतोष की चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह नाराजगी नेतृत्व में बदलाव तक पहुंचेगी या कैबिनेट फेरबदल से मामला संभल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+