राजस्थान : सरपंच चुनाव की रंजिश में बुजुर्ग का अपहरण, आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत गढ़ी सुक्खा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के अपहरण होने का मामला सामने आया है। अपहृत व्यक्ति का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने सरपंच चुनावी रंजिश को लेकर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

Old Man kidnapped in Dholpur Rajasthan after Sarpanch Election

पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर रिपोर्ट में बताया है कि 12 अक्टूबर 2020 के समय करीब शाम 5 बजे की बात है कि कल्लो गुर्जर, हरी पुत्र पीतम गुर्जर, दीना पुत्र ल्होरे गुर्जर पीड़ित गुलाब सिंह के घर आए और गुलाब सिंह के पिता रामखिलाड़ी को घर से बुलाकर पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए। तब से पीड़ित के पिता रामखिलाड़ी वापस लौट कर नहीं आए हैं और ना ही आज तक उनका कोई पता लग सका।

तीनों मुल्जिम मेरे पिता रामखिलाड़ी से सरपंची चुनाव में अपने प्रत्याशी को मत दिलाने के लिए चुनाव से पूर्व दबाब बना रहे थे। रामखिलाड़ी ने अपनी मर्जी से मत डालने की कहकर उनको मना कर दिया। जिससे तीनों आरोपी मेरे पिता रामखिलाड़ी से रंजिश रख रहे थे। तीनों आरोपी अपने-अपने गांव वापिस आ गए और मेरे पिता रामखिलाड़ी का आज तक कोई पता नहीं चल सका है।

इसके बाद 16 अक्टूबर 2020 को मुल्जिम हरी के भतीजे बंटी ने कहा कि उसके पिता को तो जान से मार कर उक्त मुल्जिमानों ने डांग में कहीं फेंक दिया है। उसकी हत्या कर दी है। अब तेरा पिता वापस नहीं आएगा। उक्त तीनों आरोपियों से मैंने अपने पिता रामखिलाड़ी के बारे में पूछा तो उक्त तीनों ने पीड़ित को कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+