Barmer : NRI ने बेटी रितु गोदारा की शादी के लिए राजस्थान की रेत में खड़ा कर दिया स्कॉटलैंड जैसा फोर्ट
राजस्थान के बाड़मेर के गांव बुधातला में एनआरआई नवल किशोर गोदारा की बेटी रितु गोदारा की 27 जनवरी को शादी है। रितु गोदारा की शादी पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के पोते रामप्रकाश से हो रही है।

अपने बेटा-बेटी की शादी को हर कोई शख्स यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसा ही इन दिनों राजस्थान के बाड़मेर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां पर एक एनआरआई पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए राजस्थान की रेत में स्कॉटलैंड जैसा फोर्ट ही खड़ा कर दिया।

नवल किशोर गोदारा की बेटी की शादी 27 जनवरी को
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर जिले के भिंयाड इलाके के गांव बुधातला में एनआरआई नवल किशोर गोदारा की बेटी की शादी 27 जनवरी को है। शादी के लिए बाड़मेर की रेत पर शानदार टेंट सिटी बसाई गई है, जो स्कॉटलैंड के फोर्ट की तर्ज पर है।
Recommended Video


दस हजार मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था
भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर के थार रेगिस्तान में टेंट सिटी चर्चा का विषय बनी हुई है। रेगिस्तान के धोरों में बसाई गई टेंट सिटी में दस हजार मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसकी थीम रिसॉर्ट और फोर्ट जैसी है।

25 साल पहले मजदूरी करने के लिए गुजरात गए
बाड़मेर के गांव बुधातला निवासी नवल किशोर गोदारा 25 साल पहले मजदूरी करने के लिए गुजरात गए थे। फिर वहां से साउथ अफ्रीका पहुंच गए। मजदूरी करने साउथ अफ्रीका गए गोदारा ने वहां पर माइनिंग, कॉस्मेटिक समेत अन्य व्यापार शुरू किए और खूब पैसे कमाए।

पांडाला में 300 से ज्यादा टेंट लगाए गए
मीडिया से बातचीत में नवल किशोर ने बताया कि उनके एक बेटा व दो बेटियां हैं। बेटी रितु गोदारा की 27 जनवरी को वे अपने गांव में शादी कर रही हैं। नवल किशोर की मां गांव की सरपंच हैं। बेटी की शादी के पांडाला में 300 से ज्यादा टेंट लगाए गए हैं। हेलीपैड व सड़क भी बनाई गई है। पूरा काम जोधपुर निवासी डिजाइनर महेंद्र सिंघवी की देखरेख में हुआ है।

टेंट सिटी नजर आ रही
बता दें कि एनआरआई की बेटी की शादी के लिए यह विशाल पांडाल जगाने के लिए 200 से ज्यादा कारीगर दिसम्बर से ही जुट गए थे। यह अपने आप एक अलग ही टेंट सिटी नजर आ रही है। रितु गोदारा की शादी पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के पोते रामप्रकाश से हो रही है। रितु ने बीटेक की डिग्री हासिल कर रखी है।












Click it and Unblock the Notifications