Rajasthan : अब भरतपुर में बवाल, दो पक्षों के बीच आधे घंटे तक बरसे बोतल व पत्थर
भरतपुर, 10 मई। राजस्थान में उपद्रव थमने का नाम ले रहे हैं। करौली, अलवर और जोधपुर के बाद भरतपुर में बवाल मचा है। सोमवार देर रात भरतपुर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। शहर के बुध की हाट क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।

कांच की खाली बोतलें भी फेंकी गईं। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि साल 2013 में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उसके पांच आरोपी सोमवार को ही बरी होकर आए थे। ये लोग इसका जश्न मना रहे थे।
आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजाया। दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। इसके बाद आधे घंटे तक पत्थर बोतलें बरसाते रहे। घटना में सुभाष नाम व्यक्ति के सिर में चोट आई है।












Click it and Unblock the Notifications