अब हिजाब के विरोध में उतरे मंत्री किरोड़ी लाल मीना,देखिए क्या बोले मंत्री मीना
rajasthan news: राजस्थान में एक बार फिर से हिजाब का जिन्न सियासी गलियारों में सड़क पर उतर कर बवाल खड़ा कर रहा है।
आज हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य के बयान के बाद हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
गुलाबी शहर जयपुर के एक सरकारी स्कूल से शुरू हुआ हिजाब का बवाल अब राजस्थान की सियासत को गर्म कर रहा है। सरकारी स्कूल की छात्राओं द्वारा हंगामे के बाद अब मंत्री किरोड़ी लाल मीना भी मैदान में उतर गए है।

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि एक स्कूल में एक ड्रेस तय है तो फिर अलग अलग ड्रेस पहनकर आना सही नहीं है।
Rajasthan news: हिजाब को लेकर डॉ किरोड़ीलाल मीणा करेंगे मुख्यमंत्री से बात
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 29, 2024
कहा कि अनुशासन के लिये जरूरी की सभी आये एक ड्रेस में
ऐसे कोई भी कुछ भी ड्रेस पहनकर आ जायेगा
कोई थानेदार ही कह देगा कि में तो कुर्ते पायजामे में आऊंगा
कई देशों में तो हिजाब प्रतिबंधित है@DrKirodilalBJP pic.twitter.com/Jznhv5mqZZ
मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने तो यहां तक कहा कि ऐसे हर कोई अपनी मर्जी से कपड़े पहन कर घूमेगा, फिर तो थानेदार भी कहेगा कि मुझे तो कुर्ते पायजामें में आना है। ऐसे कैसे अनुशासन चलेगा।
मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने तो यहां तक कहा कि कई देशों में हिजाब प्रतिबंधित है, में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करूंगा और कहूंगा कि राजस्थान में भी हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंद लगना चाहिए।
मंत्री किरोडी लाल मीना ने कहा कि संस्थान कोई सा भी हो, सरकारी स्कूल हो या थाना ड्रेस कोड एक होना चाहिए। अनुशासन बनाए रखने के लिए नियम,कानून जरूरी है और उनकी पालना भी उतनी ही जरूरी है।
हिजाब के विरोध में मंत्री किरोडी लाल मीना के सियासी मैदान में उतरने के बाद यह माना जा रहा है कि अब राजस्थान की विधानसभा से लेकर सड़क यह मुद्दा गर्माने वाला है।
हालांकि अब तक हिजाब को लेकर किसी बड़े कांग्रेसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है।
आपकों बता दे कि आज जयपुर शहर की हवामहल विधानसभा से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक सरकारी स्कूल के वार्षिकोंत्सव में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान अलग अलग ड्रेस में छात्राओं को देखकर प्रिसिपल को यह पूछा था क्या यहां दो ड्रेस कोड है । वहीं छात्राओं ने यह आरोप लगा कर हंगामा खड़ा कर दिया था कि स्कूल में विधायक आचार्य ने जबरदस्ती धार्मिक नारेबाजी करवाई थी ।
इसके बाद आक्रोशित मुस्लिम छात्राओं ने परिजनों के साथ पुलिस थाने का घेराव कर नारेबाजी की थी। और पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई थी।












Click it and Unblock the Notifications