जाट आंदोलन राजस्थान: अब जाटों को गजट नोटिफिकेशन का इंतजार, जानिए क्यों नहीं मिल रहा आरक्षण?
OBC Reservation Jat Andolan Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले की उच्चैन तहसील के गांव जयचोली में 30 दिन से जाट महापड़ाव डाले बैठे हैं। जाट केंद्र की नौकरियों में भी राज्य की तर्ज पर ओबीसी का आरक्षण मांग रहे हैं।
जयचोली के अलावा जटमासी व बिलोठ में महापड़ाव चल रहा था। दोनों ही जगहों पर महापड़ाव स्थगित कर दियाय गया है, जिसकी घोषणा जाट आरक्षण आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने की।

भरतपुर, धौलपुर व डीग जिले के इन जाटों को ओबीसी आरक्षण के गजट नोटिफिकेशन का इंतजार है। नोटिफिकेशन जारी होने तक महापड़ाव जारी रहेगा। हाल ही 13 फरवरी को दिल्ली में ओबीसी आरक्षण आयोग से वार्ता हुई।
दिल्ली में हुई वार्ता में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जाट समाज की आरक्षण की वकालत की। सरकार ने जाटों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। ऐसे में ओबीसी आरक्षण का गजट नोटिफिकेशन जारी होने तक महापड़ाव जारी रखने का फैसला लिया गया है।
दरसअल, राजस्थान के सभी जिलों के जाटों को ओबीसी का आरक्षण मिला हुआ है। जबकि भरतपुर, धौलपुर और नए जिले डीग के जाटों को राज्य में तो ओबीसी का आरक्षण है, मगर केंद्र में नहीं है।
भरतपुर-धौलपुर के जाटों को ओबीसी आरक्षण मिलना व समाप्त होने का सिलसिला ढाई दशक से चल रहा है। कभी किसी सरकार ने आरक्षण दिया तो कभी किसी सरकार ने समाप्त कर दिया।
ऐसे में जनवरी 2024 में जाटों के सब्र का बांध टूट गया और 17 जनवरी से भरतपुर जिले के जयचोली में महापड़ाव शुरू कर दिया। महापड़ाव अब तक गांधीवादी तरीक से चलता रहा है। हालांकि आंदोलनकारी चक्का जाम की चेतावनी देते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications