Rajasthan News: राजस्थान में अब 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, कांग्रेस-भाजपा के साथ किसका पलड़ा भारी

Rajasthan Assembly By-election: राजस्थान में अब विधानसभा उपचुनावों के लिए एक ओर सीट खाली हो गई है। उदयपुर जिले की सलूंबर विधानसभा सीट से विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के बाद अब पांच की जगह 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

भाजपा, कांग्रेस के साथ बाप, आरएलपी सहित कई क्षेत्रीय पार्टियों ने उपचुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा पार्टी के नेता, मंत्री और विधायकों का इन सभी सीटों पर लगातार ध्यान केंद्रीत है।

भाजपा नेता तो इस उपचुनावों में इतिहास बदलने तक का दावा कर रहे है वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उपचुनावों में भी कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे है।

now-by-elections-on-6-assembly-seats-in-rajasthan-who-has-the-upper-hand-between-congress-and-bjp

आपकों बता दे कि राजस्थान में अब पांच नहीं छः सीटों पर उपचुनाव होंगे क्योंकि सलूम्बर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का हाल ही में निधन हो गया है। इसके बाद एक ओर सीट उपचुनाव के लिए बढ़ गई है ऐसे में अब 6 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव होंगे।

सलूंबर विधानसभा सीट आदिवासी बहुल सीट है और यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। अगर इस सीट पर अब तक हुए विधानसभा चुनावों की बात की जाये तो भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। पिछले पांच चुनावों की बात की जाए तो सिर्फ साल 2008 में ही कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिल पाई है।

राजस्थान में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां के विधायक चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। जिसमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन सीटों पर इसी साल के अंत में उपचुनाव होने थे लेकिन इनमें अब उदयपुर की सलूम्बर सीट भी जुड़ गई है, जहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। ऐसे में अब राजस्थान में छः विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी सीट पर या तो कांग्रेस के विधायक चुनाव जीतकर सांसद बने है या फिर इंडिया गठबंधन के विधायक ही सांसद बने हैं। लेकिन सलूम्बर में अब भाजपा के लिए इस सीट को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+