राजस्थान में चाय वाले को मिला अजीब नोटिस, बोला था-'भैंस का दूध निकालकर बनाऊंगा चाय'
Chai wala ko Notice: राजस्थान में वायरल हो रहा चाय वाले बीरमचंद लोधा को नोटिस झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति कार्यालय के जल जीवन मिशन ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने जारी किया है।
Chay wale ko Notice: सरकारी कार्यालयों के आस-पास चाय की दुकानें खूब देखी होंगी। कई बार दुकानदार चाय भेजने में देरी भी कर देते हैं। दोनों बातों में कुछ नया नहीं है। नया तो ये है कि चाय भेजने में देरी करने पर चाय वाले को नोटिस तक थमा दिया गया, जो खूब वायरल हो रहा है।

चाय वाले बीरमचंद लोधा को नोटिस दिए जाने का मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। झालावाड़ की मनोहरथाना पंचायत समिति कार्यालय के जल जीवन मिशन ब्लॉक कॉर्डिनेटर की ओर से झालावाड़ जिले के गांव आवलहेड़ा निवासी बिरमीचंद लोधा चाय वाले को जारी किया गया है।
सबसे पहले ये नोटिस पढ़िए
विषय-चाय बंद करने बाबत। उपरोक्त विषय में लेख है कि आपको पंचायत समिति कायार्लय मनोहरथाना में चाय मंगवाने के लिए मोहन बीसी द्वारा फोन किया गया था, जिसमें आप द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। साथ ही आपने भैंस का दूध निकालकर फिर चाय लाने की बात बोली गई, जो आपकी घोर लापरवाही है।
इसलिए आप आज दिनांक से मनोहरथाना पंचायत समिति कार्यालय में चाय लाने से पूर्व भैंस का दूध निकालकर तैयार रखें एवं आज के बाद किसी भी कर्मचारी/अधिकारी के फोन आने पर तुरंत प्रभाव से चाय उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें नहीं तो आपके बर्तन/ठीकरा समेट लेवें। शनिवार एवं रविवार को अवकाश रहेगा।
अब सुनिए नोटिस देने वाले की सफाई
26 जुलाई 2023 को जल जीवन मिशन ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहनलाल की ओर से चाय वाले बीरमचंद लोधा को जारी नोटिस अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
नोटिस वायरल होने पर पंचायत समिति मनोहरथाना के कार्यवाहक विकास अधिकारी रंगलाल ने ब्लॉक कॉर्डिनेटर से स्पष्टीकरण मांगा, जिस पर उसने सफाई भी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहनलाल ने इस वायरल नोटिस को फेक बताते हुए कहा कि पंचायत समिति मनोहरथाना में कंप्यूटर ऑपरेटर ने लंच के दौरान हंसी मजाक में ये नोटिस टाइप कर चायवाले को दे दिया था, जिसे किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications