Jaipur News: हैरिटेज नगर निगम मुनेश गुर्जर को नोटिस जारी, क्या निलम्बन की तैयारी ?
Jaipur Nagar Nigam: जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब स्थानीय निकाय विभाग जयपुर ने तीन दिन का नोटिस देकर आरोपों पर जवाब मांगा है।
स्थानीय निकाय विभाग जयपुर ने क्षेत्रिय उपनिदेशक विनोद पुरोहित को मेयर मुनेश गुर्जर के मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्थानीय निकाय विभाग जयपुर ने मुनेश गुर्जर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
मुनेश गुर्जर का यह है पूरा मामला
आपकों बता दे कि बीते साल 4 अगस्त को मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही मुनेश गुर्जर के खिलाफ एसीबी की जांच लंबित चल रही है।

इस पर हाल ही में बीजेपी सरकार ने अभियोजन स्वीकृति जारी की है। वहीं डीएलबी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में कोई राहत नहीं देंगे, कानून अपना काम करेगा।
वहीं अब डीएलबी ने भी एक्शन लेते हुए मेयर को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर जवाब मांगा है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया है।
जयपुर के सियासी गलियारों में चर्चा है कि यदि तीन दिन में मेयर मुनेश की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जाता है या फिर जवाब संतोषप्रद नहीं मिलता तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने को रिकॉर्ड पर लेते हुए दो सप्ताह बाद सुनवाई होनी है। सोमवार को जस्टिस एनएस ढड्डा ने सुधांशु सिंह ढिल्लन की याचिका पर ये निर्देश दिए थे।
हालांकि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को मेयर मुनेश गुर्जर को बुधवार तक निलंबित करने की बात कही थी, लेकिन फिलहाल राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39(1) के तहत नोटिस दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications