जानिए क्यों?, ये 21 महिलाएं जमीन में गड्ढा खोदकर बैठी हुई हैं
जयपुर। शहर के नींदड़ आवासीय योजना की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के खिलाफ किसानों के साथ अब महिलाओं ने भी जमीन समाधि सत्याग्रह में उतर गईं हैं। 21 महिलाएं जमीन में गड्ढा खोदकर दिनभर इसी में बैठी रहीं। यही नहीं इन महिलाओं ने उपवास भी रखा। जेडीए के खिलाफ 21 महिलाओं ने गड्ढों में बैठकर सत्याग्रह किया। इस दौरान एक महिला की तबीयत भी बिगड़ गई।

ये किसान काफी समय से इस अधिग्रहण के खिलाफ विरोध जता रहे थे। लेकिन प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद किसानों ने विरोध का यह तरीका अख्तियार किया। आंदोलनकारियों ने जमीन को अधिग्रहण से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। मंत्री ने जेडीए कमिश्नर को किसानों से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लागने के बाद भी बात नहीं सुनी गई तो खुद को (गर्दन तक) जमीन के भीतर गाड़ने की नौबत आई है।
पिछले 7 सालों से आवासीय योजना के चलते अपनी जमीनों को खोने के डर के बीच जी रहे किसानों के इस आंदोलन की शुरुआत सोमवार सुबह हुई। इस अधिग्रहण को लेकर किसानों के ये प्रमुख मांगें हैं।
किसानों की यह है मांगे
1-जेडीए खेती की जमीन को अधिग्रहण मुक्त करे।
2-- अधिग्रहण से पहले सर्वे करवाए और स्थानीय लोगों की राय ले।
3- जमीन का अधिग्रहण वर्तमान अधिनियम के तहत किया जाए।
4- किसानों को मुआवजा बढ़ाकर दिया जाए।
5- खेती की जमीन को वीरान दिखा गया है इसमें सुधार किया जाए












Click it and Unblock the Notifications