Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा ने कभी BJP से बागी होकर लड़ा था चुनाव, अब जीते तो पहली बार में बने मुख्यमंत्री

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सबको चौंका दिया। भाजपा ने राजस्थान का नया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बनाया है। पहली बार विधायक बनकर भजनलाल सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले भजनलाल शर्मा को भाजपा संगठन में लंबे समय से काम करने का अनुभव है, जिसके मद्देनजर पार्टी ने उनको राज्य की कमान सौंपी है। हालांकि नए सीएम भजनलाल शर्मा के राजनीतिक करियर के साथ एक बड़ा दिलचस्प पहलू जुड़ा हुआ है।

Bhajan Lal Sharma

बागी होकर दी थी भाजपा को चुनौती

आपको शायद ही ये पता होगा कि आज भाजपा के मुख्यमंत्री बने शर्मा ने कभी अपनी ही पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ा था। साल 2003 में उस वक्त भजन लाल शर्मा की जमानत तक जब्त हो गई थी।

नदबई सीट पर कुल 95018 मतदताओं के भजनलाल शर्मा को 5969 वोट मिले थे। शर्मा ने चुनावी मैदान में बीजेपी के प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस के यशवंत सिंह को चुनौती दी थी, हालांकि उस चुनाव में निर्दलीय दीपा कौर ने जीत दर्ज की थी।

पहली बार जीते तो सीधे सीएम बने

वहीं अब 20 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ा तो पहली बार जीत दर्ज करने के साथ-साथ भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को यहां से 97 हजार 81 मत मिले थे, तो वहीं भजनलाल शर्मा के खाते में 1 लाख 45 हजार 162 वोट गए।

भरतपुर के रहने वाले हैं भजनलाल

भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। वो संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनको चार प्रदेशाध्यक्षों के साथ काम करने का अनुभव हैं। वे चार बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+