प्रेग्नेंट महिला गई थी टॉयलेट वहीं डिलिवरी हो गई, बच्ची को छोड़ आई खेत में

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा ब्लॉक के रायपुर गांव में मंदिर के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह एक नवजात बच्ची रोते हुए मिली। बच्ची को रोते देख वहां लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीण ने बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। इस घटना में नाटकीय मोड़ तब आया जब शाम को एक व्यक्ति बच्ची का पिता होने का दावा करते हुए अस्पताल पहुंचा।

तड़के पत्नी शौच के लिए गई थीं, वहां प्रसव हो गया

तड़के पत्नी शौच के लिए गई थीं, वहां प्रसव हो गया

उस व्यक्ति ने नवजात को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि तड़के पत्नी शौच के लिए गई थीं। वहां प्रसव हो गया। पत्नी की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। वह बच्ची को खेत में पड़ा छोड़ आई। गांव के सरपंच ने पुलिस की मदद से नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहां उसे एमजी अस्पताल भेजा गया।

यह नवजात उसकी नौंवी संतान है

यह नवजात उसकी नौंवी संतान है

जहां बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सुमन त्रिवेदी की देखरेख में बच्ची का उपचार चल रहा है। डॉक्टर सुमन को बच्ची के पिता माधुलाल गाडरी ने बताया कि कि पहले से उसके पांच लड़कियां व तीन लड़के हैं। यह नवजात उसकी नौंवी संतान है। गांव के मगनलाल माली के साथ आए माधु ने बताया कि सोमवार तड़के वह घर में चाय बना रहा था।

महिला दीवार की आड में अचेत पड़ी थी

महिला दीवार की आड में अचेत पड़ी थी

इसी दौरान गर्भवती पत्नी लाडू उसे बिना बताए घर से निकल गई। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। तलाश करते हुए झाड़ियों की तरफ गए। जहां महिला दीवार की आड में अचेत पड़ी थी। उसे प्रसव हुआ था। दूसरी तरफ गांव वालों ने बच्ची को लावारिस समझकर अस्पताल पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+